तेज बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा फिर स्थगित, मृतकों की संख्या हुई 11
खराब मौसम की वजह से यात्रा के दौरान तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि पांच घायल हो गए थे.जिसे बाद प्रशासन को अमरनाथ यात्रा स्थगित करने को लेकर फैसला लेना पड़ा
जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में रुक रुक कर हो रही तेज बारिश के चलते अमरनाथ याता एक बार फिर रोक दी गई है. बालटाल और पहलगाम दोनों ही रास्तों से यात्रा फिलहाल बंद कर दिया गया है. बताना चाहेंगे कि कि बुधवार को भूस्खलन और खराब मौसम की वजह से यात्रा के दौरान तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी. जबकि पांच घायल हो गए थे.जिसे बाद प्रशासन को अमरनाथ यात्रा स्थगित करने को लेकर फैसला लेना पड़ा. यात्रा के दौरान मरने वाले श्रद्धालुओं के बारे में प्रशन ने बताया की बालटाल रास्ते पर सोनमर्ग में भूस्खलन से तीन यात्रियों की मौत हो गई.
Heavy rain continues to lash Jammu & Kashmir's Srinagar. #AmarnathYatra is currently halted along both Baltal and Pahalgam routes due to heavy rainfall in the region. pic.twitter.com/xlpxuWDL7F
— ANI (@ANI) July 5, 2018
मृतकों की संख्या हुई 11
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए जाने वाले मार्ग पर भूस्खलन से होने वाली मौत की संख्या बढ़कर पांच हो गई है. मंगलवार को भारी बारिश के बाद भूस्खलन से पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन घायल हैं। इसके साथ ही इस साल अमरनाथ यात्रा के दौरान मरनेवाले श्रद्धालुओं की तादाद बढ़कर 11 हो गई.गौरतलब है कि 28 जून को शुरू हुई यात्रा के बाद अब तक 60,752 तीर्थयात्री अमरनाथ की यात्रा कर चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2018 10:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

