जम्मू और कश्मीर: अमरनाथ यात्रा के दौरान तीन श्रद्धालुओं की मौत, जानिए इस साल मरने वालों की संख्या कितनी पहुंची
पुलिस ने बताया कि बलटाल से ट्रैकिंग कर जा रहे आंध्र प्रदेश के राधाकृष्ण शास्त्री (65) की भी हृदयाघात से मौत हो गई.
श्रीनगर. अमरनाथ यात्रा पर जा रहे तीन यात्रियों की मंगलवार को यहां अलग-अलग कारणों से मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि उत्तर कश्मीर के बलटाल शिविर में आंध्र प्रदेश की थोटा रधनाम (75) की हृदयाघात से मौत हो गई. बलटाल से ट्रैकिंग कर पवित्र गुफा जाते समय एक पत्थर से टकराने के बाद उत्तराखंड निवासी पुष्कर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को अस्पताल में उनकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि बलटाल से ट्रैकिंग कर जा रहे आंध्र प्रदेश के राधाकृष्ण शास्त्री (65) की भी हृदयाघात से मौत हो गई.
इससे पहले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक कर्मी, एक स्थानीय सहायक और दूसरे राज्य के एक स्वयंसेवी की भी यात्रा के दौरान प्राकृतिक कारणों से मौत हो चुकी है.
मंगलवार को तीन लोगों की मौत होने के साथ अमरनाथ यात्रा के दौरान जान गंवाने वालों की संख्या छह हो गई है.
संबंधित खबरें
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज
बाजार में भारी गिरावट: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच सेंसेक्स 1,122 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 1.55% टूटा
Madhya Pradesh: इंदौर में रंग डालने को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत
\