देश

Sonia Gandhi-Rahul Aircraft Emergency Landing: ख़राब मौसम के चलते भोपाल में सोनिया-राहुल के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, बेंगलुरु से लौट रहे थे दिल्ली

बेंगलुरु में दो दिवसीय बैठक ख़त्म होने के बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी विमान से दिल्ली जा रहे थे. लेकिन ख़राब मौसम की वजह से विमान का भोपाल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है.

Sonia Gandhi-Rahul Aircraft Emergency Landing: ख़राब मौसम के चलते भोपाल में सोनिया-राहुल के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, बेंगलुरु से लौट रहे थे दिल्ली

Sonia Gandhi-Rahul Aircraft Emergency Landing: बेंगलुरु में विपक्षी दलों की दो दिवसीय बैठक ख़त्म होने के बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी विमान से दिल्ली लौट रहे थे. लेकिन ख़राब मौसम की वजह से उनके विमान का भोपाल एयरपोर्ट पर  इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. फिलहाल विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित है. विमान के इमरजेंसी लैंडिंग के बाद दोनों नेता  भोपाल एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में मौसम ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं.  मौसम ठीक हुआ तो फिर वे दिल्ली में लिए रवाना हो सकते हैं. नहीं तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी को आज भोपाल में ही रात गुजारनी पड़ सकती है.

बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार को आगामी लोकसभा में हटाने को लेकर  26 विपक्षी दलों की सोमवार से दो दिवसीय बैठक रखी गई थी. आज बैठक का दूसरा दिन था. जिस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी बिहार के सीएम नीतीश कुमार, उद्धव ठाकरे, लालू यादव, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल आदि नेता शामिल हुए. वहीं अगली बैठक मुंबई में होगी. विपक्ष की यह दूसरी बैठक थी. अब से पहले पटना में पहली बैठक हुई थी.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2023 08:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).