VIDEO: आगरा के ताजमहल को मिली ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी, पर्यटकों को निकाला बाहर, पुलिस और सुरक्षा रक्षकों ने शुरू की परिसर में जांच
आगरा के ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इलाके को सीआईएसएफ और एएसआई ने पूरी तरह से घेर लिया है और जगह जगह पर तलाशी जारी है.
आगरा, उत्तर प्रदेश: आगरा के ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इलाके को सीआईएसएफ और एएसआई ने पूरी तरह से घेर लिया है और जगह जगह पर तलाशी जारी है. बताया जा रहा है की ताजमहल के अंदर करीब 1,000 के आसपास पर्यटक थे, भगदड न हो इसके लिए सुरक्षा बालों के जवान बारी-बारी से सबको बाहर निकाला. बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड के माध्यम से भी जांच की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक़ पर्यटन विभाग के मेल पर पर ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल भेजा गया. इस मेल के बाद सुरक्षा बलों में खलबली मच गई. सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. इसके साथ ही ताजमहल की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है. इस घटना के बाद परिसर में भी अफरातफरी का माहौल रहा. मेल में लिखा था की ,' ताजमहल में बॉम्ब ब्लास्ट करेंगे, इसके साथ ही ताजमहल के भीतर बम रखने की बात भी लिखी गई थी. पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है. ये भी पढ़े:Video: आगरा में ताजमहल की मीनार पर चढ़कर युवक करने लगा वीडियो कॉल पर बात, सुरक्षा रक्षकों को भी नहीं लगी भनक, वायरल हुआ वीडियो
ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी
आगरा ताज महल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी | Taaza Drishtikon News #agra #tajmahal #trendingnews #viralnews #newsupdate #bombthreats pic.twitter.com/Lcc9zaEhLx
— TaazaDrishtikon (@taazadrishtikon) December 3, 2024
Uttar Pradesh | Taj Mahal in Agra received a bomb threat via email today
ACP Taj Security Syed Areeb Ahmed says, "Tourism department received the email. Based on that, a case is being registered at Tajganj police station. Further investigation is being done..."
(Pics: ACP Taj… pic.twitter.com/1lw3E34dOM
— ANI (@ANI) December 3, 2024
बता दें की पिछले कई दिनों से बम से उड़ाने की धमकी के कॉल अब तक कई एयरपोर्ट पर आ चुके है. इसके साथ ही हॉस्पिटल और अन्य संस्थानों में भी इस तरह के कॉल आ चुके है. पिछले दिनों इसको लेकर अलग अलग शहरों से कुछ गिरफ्तारियां भी हो चुकी थी. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @taazadrishtikon नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2024 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

