Earthquake in Assam: असम में आएं भूकंप के बाद नागांव के हॉस्पिटल में नवजातों को बचाते दिखाई दी नर्सेज, VIDEO आया सामने
Representational Image |

Earthquake in Assam: असम (Assam) में कई जगहों पर भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए. ये भूकंप 5.9 तीव्रता का रहा. इस दौरान नगांव जिले (Nagaon District) में एक हॉस्पिटल (Hospital) में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. बच्चों के वार्ड में जब भूकंप के झटके महसूस किए गए तो वहां मौजूद नर्सेज नवजातों (Newborns) को बचाती हुई नजर आई. भूकंप के झटकों से शिशु वार्ड में रखे पालने हिलने लगे, तभी नर्सें दौड़कर उन्हें पकड़ लेती हैं ताकि बच्चे सुरक्षित रहें.वीडियो में दो नर्सों को नवजातों के छोटे-छोटे क्रिब्स को संभालते हुए देखा जा सकता है.भूकंप के तेज झटकों के बीच भी उन्होंने अपना धैर्य बनाए रखा और बच्चों को किसी तरह की चोट नहीं लगने दी. यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग नर्सों की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @VistaarNews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Earthquake in Assam: असम के उदालगुरी में भूकंप के तेज झटके, 5.8 रही तीव्रता, लोग दहशत में

भूकंप के दौरान नवजातों को संभालते दिखाई दी नर्सेज