Delhi AC Blast: यमुना विहार में बम की तरह फटा एसी, पांच लोग झुलसे; जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली के यमुना विहार इलाके में कल रात एक बड़ा हादसा हुआ. यहां एक फूड आउटलेट में एसी का कंप्रेसर अचानक फट गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते आग लग गई.
Delhi AC Blast: दिल्ली के यमुना विहार इलाके में कल रात एक बड़ा हादसा हुआ. यहां एक फूड आउटलेट में एसी का कंप्रेसर अचानक फट गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते आग लग गई. इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें पास के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल, सभी का इलाज चल रहा है और डॉक्टरों की एक टीम स्थिति पर नजर रखे हुए है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आस-पास के घरों और दुकानों में रहने वाले लोग दहशत में बाहर आ गए. धमाके के कुछ ही मिनटों में आग की लपटें पूरे आउटलेट में फैल गईं.
आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया.
बम की तरह फटा एसी
#BREAKING A blast occurred in the AC compressor on the ground floor of a food outlet in Yamuna Vihar, Delhi. The Delhi Fire Service received a call and rushed three fire engines to the spot. Five people were injured and admitted to GTB Hospital. The local police have begun an… pic.twitter.com/dWwaJgXcgY
— IANS (@ians_india) September 9, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2025 08:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

