अनुच्छेद 370: सुप्रीम कोर्ट ने सभी याचिकाओं को संविधान पीठ के पास भेजीं, 1 अक्टूबर से होगी सुनवाई
उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) ने जम्मू-कश्मीर में संविधान के अनुच्छेद 370 ( Article 370) के अधिकतर प्रावधानों को हटाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं को सोमवार को अपनी संविधान पीठ को भेज दिया और यह पीठ मंगलवार से मामले की सुनवाई करेगी
नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) ने जम्मू-कश्मीर में संविधान के अनुच्छेद 370 ( Article 370) के अधिकतर प्रावधानों को हटाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं को सोमवार को अपनी संविधान पीठ को भेज दिया और यह पीठ मंगलवार से मामले की सुनवाई करेगी. प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अगुवाई वाली पीठ ने याचिकाओं को पांच न्यायाधीशों की पीठ के पास भेज दिया. बता दें कि हाल ही में जम्मू- कश्मीर से मोदी सरकार (PM Govt) ने धारा 370 रद्द कर दिया. जिसके बाद जम्मू- कश्मीर से धारा 370 हटायें जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कई याचिएं दायर की गई.
बता दें कि याचिका में कश्मीर में पत्रकारों के आवागमन पर लगाए गए कथित प्रतिबंधों का मामला उठाने वाली याचिकाएं और घाटी में नाबालिगों की कथित अवैध हिरासत का दावा करने वाली याचिकाएं भी शामिल है.
Tags
संबंधित खबरें
Eid-ul-Fitr 2026: बुधवार को देखा जाएगा शव्वाल का चांद, सुप्रीम कोर्ट ने की नागरिकों से दीदार की अपील
Harish Rana Euthanasia Case: दर्द से भरी 13 साल की जिंदगी के बाद हरीश राणा को मिली इच्छामृत्यु, मां की यादों ने कर दिया भावुक
ब्लड डोनेशन बैन पर केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में बचाव: कहा- व्यक्तिगत अधिकारों से ऊपर है जन स्वास्थ्य और सुरक्षा
What is Passive Euthanasia? पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु क्या है? जानें भारत में इसके नियम और यह प्रक्रिया कैसे काम करती है
\