News

VIDEO: गेट के पास खड़ा था युवक, तभी अचानक गिरा पेड़, हेलमेट पहनने की वजह से बाल बाल बची जान, नोएडा का वीडियो आया सामने

बारिश के दिनों में पेड़ गिरने की कई घटनाएं सामने आई थी. जिसमें कुछ लोगों की जान भी गई थी. ऐसी ही घटना नोएडा से सामने आई है. गनीमत रही की इस हादसे में युवक की जान बच गई.

VIDEO: गेट के पास खड़ा था युवक, तभी अचानक गिरा पेड़, हेलमेट पहनने की वजह से बाल बाल बची जान, नोएडा का वीडियो आया सामने
Credit-(X,@News1IndiaTweet)

Noida News: बारिश के दिनों में पेड़ गिरने की कई घटनाएं सामने आई थी. जिसमें कुछ लोगों की जान भी गई थी. ऐसी ही घटना नोएडा (Noida) से सामने आई है. गनीमत रही की इस हादसे में युवक की जान बच गई. इस वीडियो में देख सकते है की एक युवक आता है और गेट खोलने की कोशिश करता है, इसी दौरान बाहर का एक पेड़ युवक पर गिर जाता है. इस दौरान युवक हेलमेट (Helmet) लगाकर होता है.जिसके कारण उसकी जान भी बच जाती है और उसे चोट भी नहीं पहुंचती. इस वीडियो में देख सकते है की अगर युवक ने हेलमेट नहीं पहना होता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था.

इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @News1IndiaTweet नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Greater Noida: एनटीपीसी टाउनशिप में तूफान के दौरान पेड़ उखड़ने से शिक्षक की मौत, देखें डिस्टर्बिंग वीडियो

युवक पर गिरा पेड़

हेलमेट ने बचाई जान

 

गेट के पास जब युवक पहुंचा तो पेड़ उसपर गिर पड़ा. लेकिन इस दौरान उसने हेलमेट पहन रखा था. हेलमेट ने उसे गंभीर चोटों से बचा लिया और वह सुरक्षित रहा.अगर उसने हेलमेट नहीं पहना होता, तो यह हादसा उसकी जान भी ले सकता था.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

 

यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है.बता दें की हेलमेट नहीं पहनने की वजह से कई लोग अपनी जान गंवा देते है. ऐसे कई वीडियो सामने भी आएं है, जिसमें गाड़ी से गिरने के बाद या एक्सीडेंट के बाद लोगों की जान हेलमेट के कारण बच जाती है. वीडियो (Video) के सामने आने के बाद लोग हेलमेट पहनने के महत्व पर जोर दे रहे हैं .

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2025 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).