Mumbai Horror: गर्लफ्रेंड को चाकू से गोद डाला, फिर खुद का गला काट लिया; ब्रेकअप से नाराज युवक ने उठाया खौफनाक कदम
मुंबई में लालबाग के चिंचपोकली इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ब्रेकअप से नाराज एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से वार किया, फिर खुद का गला रेतकर आत्महत्या कर ली.
Mumbai Lover Murder Case: मुंबई में लालबाग के चिंचपोकली (Chinchpokli) इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ब्रेकअप से नाराज एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से वार किया, फिर खुद का गला रेतकर आत्महत्या (Murder After Breakup) कर ली. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनू बरई नाम के 24 वर्षीय युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका मनीषा यादव पर चाकू से हमला कर दिया और फिर खुद को भी चाकू मार लिया. युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
ये भी पढें: Mumbai Shocker: मुंबई में पति का शक बना पत्नी की हत्या का कारण, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस जांच में क्या पता चला?
पुलिस (Mumbai Police) जांच में पता चला है कि सोनू और मनीषा के बीच लंबे समय से रिश्ता खराब चल रहा था. लगभग एक हफ्ते पहले उनका रिश्ता टूट गया था. बताया जा रहा है कि सोनू को बार-बार मनीषा पर किसी और से बात करने का शक था. इसी शक ने पहले उनके रिश्ते में जहर घोला और फिर वह जानलेवा बन गया.
नर्सिंग होम में खूनी वारदात
शुक्रवार सुबह सोनू ने अपनी मां से कहा कि वह बाहर जा रहा है. जाते समय उसने रसोई में चाकू छिपा दिया. इसके बाद उसने मनीषा को फोन किया और कहा कि वह उससे आखिरी बार मिलना चाहता है. मनीषा ने उसका फोन उठाया और एक नर्सिंग होम चली गई, लेकिन वहां जो हुआ उसने सबको हैरान कर दिया.
दोनों के बीच बहस बढ़ गई और गुस्से में सोनू ने मनीषा पर चाकू से हमला कर दिया. मनीषा खून से लथपथ होकर गिर पड़ी, तो सोनू ने खुद को भी चाकू मार लिया. कुछ देर बाद जब लोग वहां पहुंचे, तो सोनू खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
ऑनर किलिंग की फर्जी अफवाह
सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस घटना को ऑनर किलिंग (Honor killing) और गैंगवार (Gangwar) से जोड़ रहे हैं, लेकिन मुंबई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह प्रेम प्रसंग और ब्रेकअप से उपजी एक निजी घटना थी. इसमें किसी गिरोह या बाहरी साजिश का हाथ नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2025 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

