UP: कानपुर के चमनगंज में 5 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटीं फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां (Watch Video)
यूपी के कानपुर में पांच मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. चमनगंज थाना क्षेत्र के गांधी नगर इलाके में आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
Kanpur Fire: यूपी के कानपुर में पांच मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. चमनगंज थाना क्षेत्र के गांधी नगर इलाके में आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि इमारत के अंदर कई परिवार फंसे हुए हैं. मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी. मौके पर पुलिस भी मौजूद है और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है. स्थानीय लोगों के मुताबिक आग अचानक ऊपरी मंजिल से शुरू हुई और तेजी से नीचे की तरफ फैल गई.
आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है. राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है.
कानपुर: 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग
कानपुर के चमनगंज के गांधीनगर इलाके में 5 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग। कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका। #Kanpur #Fire @NBTLucknow pic.twitter.com/ha2EoG5lOf
— Praveen Mohta (@MohtaPraveenn) May 4, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2025 11:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

