Delhi Dog Cruelty: दिल्ली में कार सवार ने कुत्ते को कुचला, बेजुबान की हुई मौत पर सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा (Watch VIDEO)
बेजुबान जानवरों के साथ रोजाना कही न कही पर अत्याचार की घटनाएं सामने आती है. ऐसी ही एक घटना दिल्ली से सामने आई है. जहांपर एक कार सवार शख्स ने एक कुत्ते को कुचल दिया. जिसके कारण उसकी मौत हो गई.
दिल्ली: बेजुबान जानवरों के साथ रोजाना कही न कही पर अत्याचार की घटनाएं सामने आती है. ऐसी ही एक घटना दिल्ली से सामने आई है. जहांपर एक कार सवार शख्स ने एक कुत्ते को कुचल दिया. जिसके कारण उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद जब एक महिला ने इस कार सवार से बात की तो उसे काफी बेशरमी दिखाई और जब महिला ने इस शख्स से कहा की,दिखाई नहीं देता क्या? तो ये शख्स कहता है, नहीं दिखाई देता, अंधा हूं.
इस दौरान इस शख्स को इस बेजुबान की जान लेने का भी कोई पछतावा नहीं है, महिला कहती है आपकी वजह से एक बेजुबान की जान चली गई तो वह कहता है, मैं क्या कर सकता हूं ? मैं तो हॉर्न दे रहा था. इसके बाद वह कहता है ,' फोटो ले लो. इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने इस शख्स पर कार्रवाई की मांग की है. इस वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर StreetdogsofBombay नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: क्रूरता की हदें पार! रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ने अपनी कार से सड़क पर कुत्ते के बच्चे को 4 बार कुचला, महूआ मोईत्रा ने की कार्रवाई की मांग, बुलंदशहर का वीडियो आया सामने
कुत्ते को कार से कुचला
View this post on Instagram
वीडियो देखने के बाद लोगों का फूटा गुस्सा
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है. लोगों ने इस शख्स पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. लोग जमकर कमेंट कर रहे है. एक ने लिखा ,'इसे छोड़ना नहीं चाहिए. दुसरे ने लिखा ,'भगवान तुझे अंधा ही करें. तीसरे ने लिखा ,' इसपर कार्रवाई होनी चाहिए मेरे पास सभी डिटेल्स है.
पहले भी कुत्तों के साथ क्रूरता के मामले आएं है सामने
पहले भी कुत्तों के साथ क्रूरता के कई मामले सामने आएं है. गाजियाबाद में भी एक कुत्ते के बच्चे को एक शख्स ने कार से कई बार कुचला था, तो वही एक शख्स ने आगरा में कुत्ते पर ही फायरिंग कर दी थी. इस वीडियो के सामने आने के बाद इसपर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2025 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

