Prayagraj: महाकुंभ में किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर जानलेवा हमला, त्रिशूल और फरसा लेकर आए थे आरोपी; घटना का वीडियो CCTV कैमरे में कैद
प्रयागराज में किन्नर अखाड़े की प्रमुख हिमांगी सखी पर जानलेवा हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि हमलावर फॉर्च्यूनर गाड़ी से पहुंचे थे और उनके पास त्रिशूल, फरसा जैसे हथियार थे.
Attack on Transgender Jagadguru Himangi Sakhi: प्रयागराज में किन्नर अखाड़े की प्रमुख हिमांगी सखी पर जानलेवा हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि हमलावर फॉर्च्यूनर गाड़ी से पहुंचे थे और उनके पास त्रिशूल, फरसा जैसे हथियार थे. हमले की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. हिमांगी सखी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है. यह हमला महाकुंभ में सेक्टर-8 स्थित उनके कैंप पर शनिवार रात हुआ. हिमांगी सखी ने आरोप लगाया है कि लक्ष्मी नारायण अपने 50-60 लोगों के साथ आई थीं और हमला किया.
जानकारी के अनुसार, हिमांगी सखी पिछले कुछ समय से ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने का विरोध कर रही थीं, जिसके चलते यह हमला होने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर जानलेवा हमला
प्रयागराज-किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर हमला, हमले में गंभीर रूप से घायल हुईं हिमांगी सखी
◆ फॉर्च्यूनर से हमला करने पहुंचे थे हमलावर, हमले का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद#UttarPradesh #HimangiSakhi | Himangi Sakhi pic.twitter.com/yfS9JKh9hC
— News24 (@news24tvchannel) February 9, 2025
ममता कुलकर्णी और लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी किन्नर अखाड़ा से निष्कासित
गौरतलब है कि बीते दिनों किन्नर अखाड़ा के संस्थापक ऋषि अजय दास ने बड़ा फैसला लेते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी और महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी को अखाड़े से बाहर कर दिया था. ऋषि अजय दास के मुताबिक, लक्ष्मीनारायण ने उनकी जानकारी के बिना ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाया था, जो अखाड़े के नियमों के खिलाफ है.
ममता कुलकर्णी पर ड्रग्स तस्करी और देशद्रोह जैसे गंभीर आरोप हैं, जिसके चलते उनका अखाड़े में शामिल होना पहले से ही विवादों में था.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2025 07:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

