द्वारका में गाय का शव कथित तौर पर मिलने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस ने सोमवार को कहा कि दिल्ली के द्वारका सेक्टर-23 में एक नाले से गाय का शव कथित तौर पर मिलने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.
नयी दिल्ली, 8 दिसंबर : पुलिस ने सोमवार को कहा कि दिल्ली के द्वारका सेक्टर-23 में एक नाले से गाय का शव कथित तौर पर मिलने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस को सोमवार दोपहर को इस बारे में सूचना मिली, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई. उन्होंने कहा, '' हमनें संबंधित धाराओं में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.''
यह भी पढ़ें : देश की खबरें | भारत बंद: किसानों के समर्थन में अन्ना हजारे एक दिन के अनशन पर बैठे
पुलिस को संदेह है कि यह गौकशी का मामला हो सकता है. वहीं, पश्चिमी दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह भी मौके पर पहुंचे जोकि उनके निर्वाचन क्षेत्र में आता है. सिंह ने घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
Tags
संबंधित खबरें
Peacock Fish: द्वारका के गोमती घाट पर दिखी दुर्लभ ‘मोर जैसी मछली’, VIDEO वायरल होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी
Delhi: पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', बिना नोटिस जब्त और स्क्रैप होंगे ओवरएज वाहन; जानें अपनी गाड़ी बचाने का तरीका
Dwarka Hit-And-Run: 'रील के चक्कर में मेरे बेटे को मार डाला', इंसाफ के लिए बिलख पड़ी साहिल की मां; आरोपी नाबालिग को मिली बेल
Delhi AQI Today: दिल्ली वालों की बढ़ी चिंत! राजधानी में हवा फिर हुई जहरीली, AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचा
\