Maharashtra Accident: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, श्रीरामपुर बेलापुर रोड का VIDEO आया सामने
महाराष्ट्र के श्रीरामपुर बेलापुर रोड पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जहांपर एक रफ़्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी हो गई.
- Read in
- हिंदी
Maharashtra Accident: महाराष्ट्र (Maharashtra) के श्रीरामपुर–बेलापुर रोड पर देर रात एक खतरनाक सड़क दुर्घटना (Accident) कैमरे में कैद हो गई. 13 नवंबर की रात करीब 11:46 बजे एक तेज रफ्तार कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे सड़क के डिवाइडर से जा टकराई.कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि टक्कर लगते ही डिवाइडर के किनारे लगा स्ट्रीटलाइट का खंभा जड़ों समेत उखड़कर सड़क पर गिर पड़ा.पोल गिरते वक्त चिंगारियां उड़ने लगीं, जिससे कुछ देर के लिए पूरा क्षेत्र दहशत में आ गया.हादसे की सबसे भयावह बात ये रही कि स्ट्रीटलाइट का पोल एक बाइक के बेहद करीब गिरा. बाइक पर सवार युवक और उसकी पिछली सीट पर बैठा व्यक्ति कुछ सेकंड पहले ही वहां से गुजर चुके थे. समय रहते उन्होंने बाइक को मोड़ लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. पुलिस ने वाहन चालक की हालत की जांच शुरू कर दी है और क्षति का आकलन भी किया जा रहा है. मामले की जांच श्रीरामपुर पुलिस द्वारा जारी है. इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया X पर @Deadlykalesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Pune Car Accident: पुणे में तेज रफ़्तार कार का एक्सीडेंट, दो चचेरे भाइयों की मौत, एक गंभीर रूप से जख्मी; देखें VIDEO
श्रीरामपुर बेलापुर रोड पर एक्सीडेंट
🚨Shrirampur–Belapur Road, Maharashtra — Late-night CCTV footage around 11:46 PM shows an overspeeding car crashing into the divider and a streetlight pole. The driver appears intoxicated, while a two-wheeler rider and pillion narrowly escape the impact. pic.twitter.com/QaxFdYPOCt
— Deadly Kalesh (@Deadlykalesh) November 16, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2025 08:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

