VIDEO: मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास पलटी नाव, एलीफेंटा आइलैंड जा रहे थे सभी यात्री; बचाव कार्य जारी
मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास एक नाव के पलटने की खबर सामने आई है. जानकारी के अनुसार, नाव गेटवे से एलीफेंटा आइलैंड की ओर जा रही थी.
Mumbai Boat Capsized Near the Gateway of India: मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास एक नाव के पलटने की खबर सामने आई है. जानकारी के अनुसार, नाव गेटवे से एलीफेंटा आइलैंड की ओर जा रही थी, जब यह हादसा हुआ. मुंबई पुलिस और भारतीय नौसेना बचाव अभियान चला रही है. लोगों को लाइफ जैकेट पहनाकर दूसरी नावों में शिफ्ट किया जा रहा है. घटना के बाद की तस्वीरों में दिख रहा है कि नाव धीरे-धीरे पानी में डूब रही है. अब तक नाव पर सवार यात्रियों की सटीक संख्या का पता नहीं चल पाया है. हादसे की वजह भी अभी साफ नहीं हो पाई है. प्रशासन और बचाव दल इस मामले में तेजी से काम कर रहे हैं. यात्रियों को सुरक्षित निकालने की हर संभव कोशिश की जा रही है.
मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास पलटी नाव
A boat ferrying passengers near Elephanta has capsized. Mumbai Police and the Indian Navy are conducting rescue operations. Further details are awaited. pic.twitter.com/TzHPpL7Fnp
— Richa Pinto (@richapintoi) December 18, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2024 05:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

