VIDEO: गाजियाबाद की सोसाइटी में लगी लिफ्ट में फंसे 7 लोग, लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर
Credit-(X )

गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक सोसाइटी में टेक्निकल खराबी आने के कारण लिफ्ट रुक गई. इस लिफ्ट में 7 लोग थे. जिनमें से कुछ बुजुर्ग थे. इसके बाद लिफ्ट का गेट खोलकर बुजुर्ग को बाहर निकाला. गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक के सुपरटेक लिविंगस्टोन सोसाइटी के सी ब्लॉक में लिफ्ट पहले फ्लोर पर फंस गई. जिसके कारण लिफ्ट में मौजूद बुजुर्ग व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी होने लगी. इसके बाद लोग लिफ्ट के पास पहुंचे और लिफ्ट का गेट खोलकर बुजुर्ग को बाहर निकाला. बताया जा रहा है की इससे पहले भी ये लिफ्ट बंद हुई थी. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. ये भी पढ़े:VIDEO: ग्रेटर नोएडा के सोसायटी में एक घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा बच्चा, लोहे की रॉड से खोला गया दरवाजा

गाजियाबाद की सोसाइटी की लिफ्ट हुई बंद