Coronavirus Cases Update: तेलंगाना में कोरोना वायरस के 643 नए मामले, कुल संक्रमितों का आकड़ा 2.75 लाख के पार

तेलंगाना में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 643 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या यहां 2,75,904 हो गई. राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को ये जानकारी दी. ग्रेटर हैदराबाद में सबसे ज्यादा 109 मामले सामने आए, जिसके बाद मेडचाल मल्काजगिरी में 84, रंगारेड्डी में 82 और वारंगल में 56 मामले सामने आए.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

हैदराबाद, 10 दिसंबर: तेलंगाना में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 643 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या यहां 2,75,904 हो गई. राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को ये जानकारी दी. ग्रेटर हैदराबाद में सबसे ज्यादा 109 मामले सामने आए, जिसके बाद मेडचाल मल्काजगिरी में 84, रंगारेड्डी में 82 और वारंगल में 56 मामले सामने आए.

तेलंगाना में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 2 और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद राज्य में मौतों का कुल आंकड़ा 1,482 तक पहुंच गया. यहां मृत्यु दर 0.53 फीसदी है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ये आंकड़ा 1.5 प्रतिशत है. राज्य में संक्रमण से ज्यादा रिकवरी का सिलसिला भी जारी है.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: माता-पिता की सेवा न करने वाले संपत्ति से होंगे बेदखल, भरण-पोषण एवं कल्याण नियमावली के तहत उठाए जायेंगे कड़े कदम

पिछले 24 घंटों में यहां 805 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए, जिसके बाद ठीक होने वालों की कुल संख्या 2,66,925 हो गई. यहां रिकवरी रेट देश के 94.7 प्रतिशत के मुकाबले 96.74 प्रतिशत है. राज्य में फिलहाल कोरोनावायरस के 7,497 सक्रिय मरीज हैं. पिछले 24 घंटों में तेलंगाना में 53,396 नमूनों की जांच की गई.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट