Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में कोरोना की डराने वाली रफ्तार कोरोना प्रतिबंधों के बाद भी एक बार फिर से बढ़ने लगी हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में 44388 नए केस पाए गए. वहीं 12 मरीजों की मौतें हुई हैं. राहत की बात है कि 15,351 मरीज ठीक हुए हैं. जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया. वहीं आज ओमिक्रॉन के 207 नए मामले पाए गये हैं. जिसके बाद राज्य में ओमिक्रॉन की संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1216 हो गई है. बता दें कि महाराष्ट्र में शनिवार को बीते 24 घंटे में 41,434 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. वहीं 13 लोगों की जान गई थी. 9,671 लोग ठीक हुए थे.
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 44,388 नए मामले सामने आए, 15,351 लोग डिस्चार्ज हुए और 12 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
सक्रिय मामले: 2,02,259
महाराष्ट्र में आज ओमिक्रोन के 207 नए मामले आए, राज्य में अब तक ओमिक्रोन के कुल 1216 मामले दर्ज़ किए गए हैं। #COVID19 pic.twitter.com/zKMqiAVuwZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 9, 2022










QuickLY