Odisha Heatwave Aleart: ओडिशा में लू लगने से 41 लोगों की हुई मौत, विशेष राहत आयुक्त ने दी जानकारी

ओडिशा में लू (हीट स्ट्रोक) लगने से कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई है. विशेष राहत आयुक्त (SRC) द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि भीषण गर्मी की वजह से सोमवार तक राज्य में हीट स्ट्रोक से कथित मौतों के 159 मामले सामने आए हैं. इनमें से 41 की पुष्टि गर्मी से संबंधित बीमारियों के कारण हुई है.

Heat Wave Death

Odisha Heatwave Aleart: ओडिशा में लू (हीट स्ट्रोक) लगने से कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई है. विशेष राहत आयुक्त (SRC) द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि भीषण गर्मी की वजह से सोमवार तक राज्य में हीट स्ट्रोक से कथित मौतों के 159 मामले सामने आए हैं. इनमें से 41 की पुष्टि गर्मी से संबंधित बीमारियों के कारण हुई है, 45 मौतें सन स्ट्रोक के कारण नहीं पाई गईं, जबकि शेष 73 मामलों की जांच लंबित है.

अधिकारी ने बताया कि विभिन्न जिलों से आठ संदिग्ध सनस्ट्रोक मौतें हुई हैं और मौतों के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है.

ये भी पढ़ें: उत्तर भारत में झुलसाने वाली गर्मी, यूपी, बिहार समेत इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया एक्सट्रीम हीटवेव अलर्ट

ओडिशा में लू लगने से 41 लोगों की हुई मौत

राज्य सरकार ने पहले जिलों से अनुग्रह राशि स्वीकृत करने के लिए प्रत्येक संदिग्ध सनस्ट्रोक मौत का पोस्टमार्टम सुनिश्चित करने को कहा था. प्रत्येक मौत का सही कारण जानने के लिए स्थानीय राजस्व अधिकारी और स्थानीय चिकित्सा अधिकारी द्वारा संयुक्त जांच किए जाने की आवश्यकता है. वहीं भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि राज्य में 20 स्थानों पर सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड