देश

Delhi Shocker: दरिंदगी की सारी हदें पार, दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 4 लोगों ने महिला के साथ किया गैंगरेप, आरोपियों में रेल कर्मचारी भी शामिल

राजधानी के रेलवे स्टेशन पर ऐसी वारदात कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है. पुलिस का कहना है कि वारदात के वक्त सभी आरोपी नशे में थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Delhi Shocker: दरिंदगी की सारी हदें पार, दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 4 लोगों ने महिला के साथ किया गैंगरेप, आरोपियों में रेल कर्मचारी भी शामिल
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Twitter)

Desh Railway Station Gang Rape: नई दिल्ली: दिल्ली में 30 साल की महिला के साथ रेलवे स्टेशन पर गैंगरेप (Delhi Gangrape) का मामला सामने आया है. गुरुवार की रात स्टेशन प्लेटफॉर्म 8-9 पर बिजली के रखरखाव स्टाफ की झोपड़ी में बलात्कार (Gang Rape At Delhi Railway Station) किया गया था. सभी 4 आरोपी विद्युत विभाग में रेलवे कर्मचारी हैं (Railway Employees) और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. फरीदाबाद में खौफनाक वारदात, महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर प्यार में रूकावट बन रहे पति की गला रेतकर की हत्या, दोनों गिरफ्तार

देश की राजधानी के रेलवे स्टेशन पर ऐसी वारदात कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है. पुलिस का कहना है कि वारदात के वक्त सभी आरोपी नशे में थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

गैंगरेप की घटना ट्रेन लाइटिंग हट में घटित हुई. फोन करने वाली महिला ने बताया कि रेलवे स्टेशन के एक कमरे में दो लोगों ने उसके साथ रेप किया है. यह कॉल पहले PS ODRS पर लगभग 02:27 बजे आई थी. फरीदाबाद निवासी पीड़िता ने बताया कि वह पिछले एक साल से अपने पति से अलग है और तलाक के लिए कोर्ट में केस लड़ रही है.

पीड़िता के मुताबिक करीब 2 साल पहले वह एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक लड़के के संपर्क में आई थी. लड़के ने उसने कहा था कि वह एक रेलवे कर्मचारी है और उसके लिए नौकरी की व्यवस्था कर देगा. इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी. 21 जुलाई की रात आरोपी लड़के ने महिला को फोन कर अपने पास बुलाया. आरोपी ने कहा कि उसके बेटे का जन्मदिन है, साथ ही उसने नया घर भी ख़रीदा है, इसी की पार्टी देनी है. महिला जब वहां पहुंची तो आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया

करीब एक सप्ताह पहले भी दिल्ली के वसंत विहार में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामना आया था. 16 वर्षीय लड़की को उसके घर के पास से अपहरण कर चलती कार में उसके साथ सामूहिक बलात्कार (Delhi Minor Gang Rape) किया गया. आरोपी दक्षिणी दिल्ली (South Delhi) के वसंत विहार से गाजियाबाद तक लगभग 44 किलोमीटर तक कार चलाते हुए गए और चलती कार में वारदात को अंजाम दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2022 10:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).