कोरोना के मुंबई में 903 नए मरीज पाए गए, 36 की मौत: 30 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

झारखंड में भी कोविड-19 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से तीन और लोगों की मौत हो गई है और 40 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2426 हो गई है.

30 Jun, 23:53 (IST)

कोरोना के मुंबई में 903 नए मरीज पाए गए हैं. वहीं 36 की मौत हुई है. बीएमसी के अनुसार कोविड-19 के मुंबई में अब तक 77,197 मामले हो गए हैं. जिसमें 28473 मामले एक्टिव हैं. वहीं 4417 लोग ठीक हुए हैं. जबकि 4554 लोगों की मौत हुई हैं.

30 Jun, 23:34 (IST)

जम्मू-कश्मीर के त्राल के बिलालाबाद इलाके में सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़ शुरू है. सेना की तरफ से मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है.

30 Jun, 22:55 (IST)

उत्तरी दिल्ली में हुई हिंसा के मामले में राज्य सरकार ने 11 वकीलों को स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त किया हैं

30 Jun, 22:19 (IST)

कोरोना के दिल्ली में 2199 नए केस पाए गए है. वहीं 62 लोगों की मौत हुई है. कोरोना के दिल्ली में 87360 मामलों में 5834 लोगों ठीक हुए है.

30 Jun, 21:50 (IST)

गोवा में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1315 हो गए हैं. वहीं 716 एक्टिव मामले हैं जबकि इस महामारी से अब तक 3 लोगों की जान गई है

30 Jun, 21:00 (IST)

बिहार में मंगलवार को फिर आसमानी बिजली कहर बनकर टूटी. जिसकी वजह से बिहार के सारण और नवादा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में आसमानी बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई

30 Jun, 20:55 (IST)

पश्चिम बंगाल में कोरोना के मंगलवार को 652 नए मरीज पाए गए, वहीं कोविड-19 से 15 की मौत हुई है

30 Jun, 20:25 (IST)

पश्चिम बंगाल सरकार की घोषणा के अनुसार कंटेनमेंट जोन में 31 जुलाई तक लॉकडाउन जारी रहेगा. जिसमें स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल, राजनीतिक-धार्मिक जमावड़े आदि बंद रहेगें.

30 Jun, 19:43 (IST)

कोरोना के कर्नाटक में मंगलवार को 947 नए मरीज पाए गए, जिसमें 503 मामले बैंगलूरू से हैं. स्वास्थ विभाग के अनुसार राज्य में अब तक कोरोना के कुल मामले 15242 हैं, वहीं आज20 लोगों के मौत के बाद मरने वाले पीड़ितों की संख्या बढ़कर 246 हो गई है.

30 Jun, 19:18 (IST)

कोविड-19 के मुबई के धारावी में 6 नए मरीज पाए गए है, बीएमसी के अनुसार धारावी में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 2268 पहुंच गए है.

Read more


रांची: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है और लगातार संक्रमितों के साथ-साथ मरने वालों की तादात भी बढ़ती जा रही है. झारखंड (Jharkhand) में भी कोविड-19 (COVID-19) संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से तीन और लोगों की मौत हो गई है और 40 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2426 हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग की आज रात जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में पिछले 24 घंटे में साहिबगंज, गिरिडीह और हजारीबाग में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है.

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य में इस महामारी के 40 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2426 पहुंच गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Live Score Update: शारजाह में अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट