दिल्ली कैबिनेट ने दी छात्रवृत्ति व अन्य योजनाओं के लिए 185 करोड़ की मंजूरी: 2 मार्च 2021 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

2 मार्च 2021 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार लाइव, आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

03 Mar, 00:02 (IST)

दिल्ली कैबिनेट ने छात्रवृत्ति व अन्य योजनाओं के लिए 185 करोड़ की मंजूरी दी है.

02 Mar, 23:58 (IST)

गुजरात नगरपालिका चुनाव में बीजेपी को 2085 सीटों पर और कांग्रेस को 388 पर मिली जीत.

02 Mar, 23:20 (IST)

कर्नाटक के मंत्री रमेश जारकीहोली के सेक्स स्कैंडल की गूंज दिल्ली पहुंच गई है. केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि मैंने मीडिया में राज्य मंत्री रमेश जारकीहोली का वीडियो देखा है. मैं कल इस बारे में सीएम और पार्टी प्रमुख से बात करूंगा.

02 Mar, 22:59 (IST)

पश्चिम बंगाल में TMC को एक और झटका लगा है. विधायक जितेंद्र तिवारी बीजेपी में शामिल हो गए.

02 Mar, 22:41 (IST)

जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को कोरोनावायरस से संक्रमण के 85 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही यहां कोरोना मामलों की कुल संख्या 126,589 हो गई. इस बीच और 94 मरीज से ठीक हुए, जिससे यहां ठीक होने वालों की कुल संख्या 123,811 हो गई

02 Mar, 22:10 (IST)

गुजरात निकाय चुनाव में बीजेपी को मिली जीत पर बड़ोदरा में बांटी गई मिठाई.

02 Mar, 21:33 (IST)

सेना भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने 2 सैन्यकर्मियों सहित 5 लोग गिरफ्तार किये गए हैं. इस रैकेट में दो रिटायर्ट सैनिक भी शामिल हैं.

02 Mar, 21:28 (IST)

सरकार की सख्ती के बाद तांडव विवाद के लिए अमेजन प्राइम ने माफी मांगी

02 Mar, 21:26 (IST)

गायक जुबीन नौटियाल ने आपदा राहत कार्य के लिए उत्तराखंड के सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत को 13.91 लाख रुपये का चेक दिया.

02 Mar, 20:47 (IST)

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारत में आज सिर्फ इतिहास की बातें हो रही है. सरकार भविष्य की बातें नहीं कर रही. अगर देश में विकास चाहिए तो आपको पुरानी बातों को दोहरा कर नहीं कर सकते, आपको भविष्य के बारे में सोचना होगा

Read more


मुंबई: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है और इसमें सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र (Maharashtra) से सामने आ रहे हैं. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के प्रकोप ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है. इस बीच खबर है कि महाराष्ट्र विधानसभा के सरकारी अधिकारियों समेत कम से कम 25 लोगों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र विधानसभा के सोमवार से शुरू हुए बजट सत्र में शामिल होने से पहले सरकारी अधिकारियों समेत कम से कम 25 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. मुंबई में विधान भवन के अधिकारियों के अनुसार, इन 25 लोगों ने अपने कार्यालयों की संस्तुति पर सत्र में शामिल होने के वास्ते पास के लिए आवेदन किया था. अधिकारियों ने कहा कि सत्र में शामिल होने से पहले अनिवार्य जांच में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई.

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 6,397 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक दिन में 5,754 लोग डिस्चार्ज हुए और 30 लोगों की मौत हुई है. नए आंकड़ों के बाद कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 21,61,467 हो गई है, जबकि अब तक कुल 20,30,458 लोग डिस्चार्ज हुए हैं. सक्रिय मामलों की संख्या 77,618 है और अब तक कुल 52,184 मरीजों की मौत हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड