कोरोना महामारी के असम में 2036 नए मरीज पाए गए: 27 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

28 Aug, 00:14 (IST)

जिसके बाद पीड़ितों की संख्या बढ़कर 98,807 हो गई. जिसमें 76,962 लोग ठीक हुए हैं. जबकि एक्टिव केस 21,564 है. वहीं 278 लोगों की मौत हुई हैं

27 Aug, 23:27 (IST)

जम्‍मू-कश्‍मीर से लगी सीमा पर पाकिस्‍तान ने संघर्षविराम का उल्‍लंघन किया है. पुंछ जिले के देगवार और मालती सेक्‍टर्स में रात 10 बजे सीमापार से फायरिंग हुई.

27 Aug, 22:39 (IST)

असम में भूकंप के झटके महसूस किये गए है. जिसकी तीव्रता 3.4 मापी गई

27 Aug, 21:54 (IST)

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने NEET-JEE परीक्षा स्थगित करने के लिए शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल को पत्र लिखा है.

27 Aug, 21:52 (IST)

हरियाणा में कोरोना के गुरुवार को 1293 नए मरीज पाए गए. जिसके बाद राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 59,298 हो गई.

27 Aug, 21:10 (IST)

बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को मेट्रो स्टेशनों और ट्रेनों से हिंदी साइनेज को हटाना चाहिए. मेट्रो ट्रेनों और स्टेशनों में संकेत कन्नड़ और अंग्रेजी में होना चाहिए. कन्नड़ विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष टी नागभरण ने बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कहा.

27 Aug, 20:50 (IST)

कोरोना के दिल्ली में गुरुवार को 1,840 नए केस पाए गए. इसके साथ ही 22 लोगों की मौत है. जिसके बाद दिल्ली में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 1,67,604 हो गई है. जिसमें 13,208 एक्टिव केस हैं. वहीं 1,50,027 लोग ठीक हुए हैं. जबकि इस महामारी से 4,369 लोगों की जान गई है.

27 Aug, 20:44 (IST)

कर्नाटक में कोरोना पिछले 24 घंटे में 9386 नए मरीज पाए गए. इसके साथ ही 141 लोगों की मौत हुई है.

27 Aug, 20:03 (IST)

लखीमपुर खीरी में दलित लड़की से कथित बलात्कार और हत्या पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने योगी सरकार और राज्य के पुलिस प्रमुख को नोटिस भेजा है.

27 Aug, 19:27 (IST)

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए  पंजाब में शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन का ऐलान किया गया है.

Read more


देश और दुनिया में कोरोना वायरस महामारी थमनें का नाम नही ले रहा है. प्रतिदिन महामारी से संक्रमित के दो लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे है. अबतक विश्वभर में 2.43 करोड़ लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और इनमें से आठ लाख 28 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. वहीं इस बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा एक करोड़ 68 लाख के पार पहुंच गया है. हालांकि दुनियाभर में अभी भी 66 लाख एक्टिव केस हैं. पिछले 24 घंटे में 2.71 लाख नए मामले आए और 6308 लोगों की जान चली गई.

वहीं देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है, तो कहीं बूंदा-बांदी के आसार बनें हुए हैं. मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही उत्तराखंड में तेज बारिश के आसार हैं. जबकि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, झारखंड, सिक्किम और ओडिशा में हल्की से तेज बारिश हो सकती है.

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

वहीं देश में NEET और JEE एग्जाम को लेकर विरोध किया जा रहा है. अब इस मामले में राजनीति भी तेज हो गई है. NEET और JEE एग्जाम को स्थगित करने के लिए विपक्ष की राज्य सरकारें सुप्रीम कोर्ट में पुर्नविचार याचिका दायर करेंगी. सोनिया गांधी के साथ सात मुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अटॉर्नी जनरल को विपक्षी दलों के राज्य सरकार से बात करके सुप्रीम कोर्ट में पुर्नविचार याचिका दायर करने के निर्देश दिए है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज 41 वीं जीएसटी परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगी. इस बैठक में MoS वित्त अनुराग ठाकुर के अलावा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री और केंद्र सरकार तथा राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Live Score Update: शारजाह में अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट