COVID-19: झारखंड में कोविड-19 के 1882 नये मामले, सात लोगों की मौत
झारखंड में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1882 नए मामले आए तथा सात और लोगों की मौत हो गयी.
रांची, 8 अप्रैल : झारखंड (Jharkhand) में बृहस्पतिवार को कोविड-19 (COVID-19) के 1882 नए मामले आए तथा सात और लोगों की मौत हो गयी. स्वास्थ्य विभाग जारी रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण से सात और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की कुल संख्या 1158 हो गयी है.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक संक्रमण के 1882 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,32,790 हो गयी. यह भी पढ़ें : COVID-19: टीके की कमी के कारण मुंबई के 25 अस्पतालों में टीके की खुराक नहीं दी जा सकी – बीएमसी
राज्य में अब तक 1,22,383 लोग ठीक हो चुके हैं. इसके अलावा 9249 संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है. विभाग के मुताबिक वृहस्पतिवार को कुल 28,568 नमूनों की जांच की गयी .
Tags
संबंधित खबरें
Jharkhand: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, रसगुल्ला गले में फंसने से व्यक्ति की दम घुटने के कारण मौत
VIDEO: झारखंड में मानवता शर्मसार, अस्पताल से शव ले जाने की नहीं मिली सुविधा, नवजात की डेडबॉडी कागज के डिब्बे में रखकर घर ले जाने को मजबूर हुआ पिता
Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?
Jharkhand Air Ambulance Crash: झारखंड में बड़ा हादसा, रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस घने जंगलों में क्रैश, चालक दल समेत 7 लोगों की मौत (Watch Video)
\