देश

Delhi: आदर्शनगर में 17 वर्षीय छात्र की सहपाठी ने चाकू घोंपकर की हत्या

उत्तर पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में 17 वर्षीय छात्र की उसके सहपाठी ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

Delhi: आदर्शनगर में 17 वर्षीय छात्र की सहपाठी ने चाकू घोंपकर की हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नई दिल्ली: उत्तर पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में 17 वर्षीय छात्र की उसके सहपाठी ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नाबालिग ने अपराध को अंजाम देने के लिए ऑनलाइन एक चाकू खरीदा था. पुलिस ने बताया कि गुरुवार को आदर्शनगर में हुई वारदात को लेकर पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में फोन पर सूचना मिली थी. Delhi: जामिया के छात्र आपस में भिड़े, होली फैमिली अस्पताल में की फायरिंग; एक स्टूडेंट घायल. 

पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) उषा रंगनानी ने कहा कि घायल की पहचान बुराड़ी निवासी दीपांशु के रूप में हुई है. उसे कई बार चाकू मारा गया था. अधिकारी ने बताया कि छात्र को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

17 वर्षीय छात्र की हत्या 

जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि दीपांशु का उसके स्कूल में कुछ छात्रों के साथ विवाद हुआ था. उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद जिनमें से कुछ बाहरी थे, को आजादपुर के लाल बाग में पकड़ा गया.

पुलिस के अनुसार, उन्होंने बदला लेने के इरादे से दीपांशु की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि दोनों दीपांशु और उसकी हत्या करने वाले नाबालिग छात्र कक्षा 10 में अलग अलग सेक्शन में पढ़ते थे. उन्होंने बताया कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत आदर्श नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि हत्या में इस्तेमाल चाकू को बरामद कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2022 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).