ब्रिटेन में लॉकडाउन तीन सप्ताह के लिए बढ़ाया गया : 16 अप्रैल 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

16 अप्रैल 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

17 Apr, 00:10 (IST)

ब्रिटेन सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि एक दूसरे से दूरी बनाये रखने के उपाय कम से कम और तीन सप्ताह, अर्थात सात मई तक लागू रहेंगे. ब्रिटेन में कोरोना वायरस से मौत की संख्या में और 861 की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 13729 हो गई है.

16 Apr, 23:28 (IST)

दिल्ली: द्वारका जिले के छावला पुलिस स्टेशन ने एंबुलेंस में अवैध शराब की तस्करी कर रहे व्यक्तियों को पकड़ा. (सोर्स: दिल्ली पुलिस)

16 Apr, 22:26 (IST)

न्यूयॉर्क ने 15 मई तक अपने लॉकडाउन का विस्तार किया: यूएस मीडिया

16 Apr, 22:21 (IST)

राज्य में COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 35 है, जिसमें 12 डिस्चार्ज किए गए मरीज और 1 की मौत शामिल है: हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग

16 Apr, 20:40 (IST)

दिल्ली में 'कंटेनमेंट जोन' की सूची बढ़कर 60 हो गई है. सूची में गली नं 6, ए ब्लॉक, अबू फजल एन्क्लेव, शाहीन बाग और गली नंबर 3-5, ईस्ट राम नगर, शाहदरा जोड़ा गया है.

16 Apr, 20:11 (IST)

पश्चिम बंगाल में आज तक कोरोना वायरस के 144 सक्रिय मामले हैं (कल से मामलों में 12 की बढ़त हुई है) और 10 मौतें हुई हैं: राज्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग

16 Apr, 19:38 (IST)

भारत के 325 जिलों में किसी भी कोरोना मामलों की सूचना नहीं मिली है. माहे और पुदुचेरी में भी पिछले 28 दिनों से किसी ताजा सकारात्मक मामले की सूचना नहीं मिली है. पिछले 14 दिनों के दौरान 27 जिलों (निचे दिया गया है) में कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया है.

16 Apr, 18:45 (IST)

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में आज कोई कोरोना वायरस पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है. राज्य में कुल सकारात्मक मामलों की संख्या 37 है जिसमें 9 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं.

16 Apr, 18:38 (IST)

भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 12,759 हो गई है. इसमें 10,824 सक्रिय मरीज हैं और 420 लोगों की मौत हो चुकी है. राहत भरी खबर यह है कि इस महामारी से 1,514 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं.

16 Apr, 17:38 (IST)

मुंबई: आज धारावी में कोरोना वायरस के 26 नए मामले सामने आए हैं, धारावी में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 86 हो गई है.

Read more


नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी से संक्रमित मामले देश में लगातार बढ़ रहे हैं. कोरोना को लेकर देश में जो मौजूदा हालात हैं उसे देखते हुए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लॉकडाउन (Lockdown) को 3 मई तक बढ़ा दिया है. वही पूरे देश में लगाए गए लॉकडाउन 2.0 का आज दूसरा दिन है. देश में कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या 12 हजार के बेहद करीब पहुंच गई है.इसके साथ ही 392 लोगों की मौत हो चुकी है.

कोरोना के चलते लॉकडाउन के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सख्त गाइडलाइन जारी की है. देश के सभी जिलों को तीन जोन में बांट दिया गया है. जिनमें पहला- हॉटस्पॉट, दूसरा- नॉन हॉटस्पॉट और तीसरा- वह जिले शामिल हैं जहां अब तक कोरोना का कोई नया केस सामने नहीं आया है.

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

ज्ञात हो कि भारत सहित पूरी विश्व में कोरोना वायरस महामारी ने कहर बरपाया है. कोविड-19 के चलते सबसे ताकतवर देश अमेरिका की हालत बेहद खराब है. पिछले 24 घंटे के भीतर यहां रिकॉर्ड 2600 लोगों की जान गई है. जानकारी के अनुसार अमेरिका में अब तक 28 हजार से अधिक लोगों की मौत कोरोना की चपेट में आने से हुई है. साथ ही 6 लाख 44 हजार से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड