जेएनयू में साबरमती हॉस्टल के बाहर एनएसयूआई ने सीएए, एनआरसी और एनपीआर को लेकर एक कार्यक्रम को आयोजित किया गया, जिसको पी.चिदंबरम ने वहां मौजूद छात्रों को इस कानून को लेकर संबोधित किया. चिदंबरम ने कहा कि "एनपीआर एनआरसी और सीएए तीनों अलग हैं लेकिन तीनो इंटरकनेक्टेड है, संविधान में नागरिकता का प्रावधान है और पूरे विश्व में हर जगह देश के अंदर रहने वाले नागरिकों को नागरिकता का प्रावधान होता है अगर किसी पिता, ग्रैंड पेरेंट्स इंडिया में रह चुके हैं उनके बच्चे यहीं के नागरिक होते हैं."
Times Now summit 2020: दिल्ली में बीजेपी की करारी हार के बाद अमित शाह बोले-गोली मारो और भारत-पाक मैच जैसे बयानों से चुनाव में हुआ नुकसान : 13 फरवरी 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE
सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था की रफ़्तार को गति देने के लिए केंद्र सरकार भरसक प्रयास कर रही है. 15वें वित्त आयोग की सलाहकार परिषद की बैठक आज (13 फरवरी) नई दिल्ली में होगी. इस बैठक में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) पर भी मंथन किया जाएगा. यह वित्त आयोग द्वारा वर्ष 2020-21 के लिए अपनी रिपोर्ट पेश करने के बाद सलाहकार परिषद की पहली बैठक होगी.
नई दिल्ली: सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था की रफ़्तार को गति देने के लिए केंद्र सरकार भरसक प्रयास कर रही है. 15वें वित्त आयोग की सलाहकार परिषद की बैठक आज (13 फरवरी) नई दिल्ली में होगी. इस बैठक में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) पर भी मंथन किया जाएगा. यह वित्त आयोग द्वारा वर्ष 2020-21 के लिए अपनी रिपोर्ट पेश करने के बाद सलाहकार परिषद की पहली बैठक होगी.
वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बैठक में वर्ष 2020-21 के लिए 15वें वित्त आयोग की रिपोर्ट और 2020-21 से लेकर 2025-26 तक की अवधि के लिए सांकेतिक जीडीपी वृद्धि दर आदि मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा.
फाइनेंस कमीशन द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि वर्ष 2020-21 के लिए 15वें वित्त आयोग की रिपोर्ट राष्ट्रपति को पेश करने के बाद केन्द्र सरकार ने उसमें उल्लिखित सिफारिशों को व्यापक रूप से लागू किया है और संसद में कार्रवाई रिपोर्ट पेश कर दी है. वित्त आयोग के अधिदेश के अनुसार, आयोग 2020-21 से लेकर 2025-26 तक के पांच वर्षों की अवधि के लिए सिफारिशों को तैयार करने से संबंधित कार्य को निरंतर आगे बढ़ा रहा है.
इस संदर्भ में वित्त आयोग को जो जिम्मेदारी दी गई है, उसके तहत विशेषकर उभरती आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए आगामी पांच वर्षों के भावी परिदृश्य पर गंभीरतापूर्वक गौर करने की आवश्यकता है. इस मुद्दे पर विचार-विमर्श करने के लिए ही वित्त आयोग की सलाहकार परिषद की अगली बैठक आयोजित की जा रही है.