Noida: 12 वर्षीय छात्र अपने घर के बाहर से लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका
थाना दनकौर क्षेत्र के नवरंगपुर गांव में रहने वाला 12 वर्षीय छात्र शनिवार को अपने घर के बाहर से लापता हो गया। परिजनों ने किशोर के अपहरण की आशंका जताई है. पुलिस ने यह जानकारी दी.
नोएडा, 14 फरवरी : थाना दनकौर (Police Station Dunkour) क्षेत्र के नवरंगपुर गांव में रहने वाला 12 वर्षीय छात्र शनिवार को अपने घर के बाहर से लापता हो गया. परिजनों ने किशोर के अपहरण (Kidnapping) की आशंका जताई है. पुलिस ने यह जानकारी दी.
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया, ‘‘थाना दनकौर क्षेत्र के नौरंगपुर गांव में रहने वाला चौथी कक्षा का छात्र यश अपने घर से शनिवार को लापता हो गया.’’ यह भी पढ़ें : Gorakhpur Express के शौचालय में लड़की से बलात्कार, आरोपी लड़के पर केस दर्ज
उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट पीड़ित के परिजनों ने थाना दनकौर में दर्ज कराई है. पुलिस ने अपहरण की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.