पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने सोमवार को कहा कि हम सभी हैरान थे कि धोनी को विश्राम क्यों दिया गया और कल विकेट के पीछे, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण में उनकी अनुपस्थिति खली. वह एक तरह से आधा कप्तान है. उन्होंने कहा, ‘धोनी अब युवा नहीं होने जा रहा है और वह पहले जैसा फुर्तीला भी नहीं है लेकिन टीम को उनकी जरूरत है. उनकी उपस्थिति से टीम शांतभाव से खेलती है. कप्तान को भी उनकी जरूरत महसूस होती है और उनके बिना वह असहज नजर आते हैं. यह अच्छा संकेत नहीं है.
11 मार्च 2019 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE: लोकसभा चुनाव 2019: उत्तर प्रदेश में अखिलेश-मायावती की जोड़ी बीजेपी को दे सकती है कड़ी टक्कर!
लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. सभी राजनीतिक दल पूरी तरह से चुनावी जंग की तैयारियों में जुट गए हैं. अभी तक सामने आए तमाम सर्वे की मानें तो इस बार किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है.
लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. सभी राजनीतिक दल पूरी तरह से चुनावी जंग की तैयारियों में जुट गए हैं. अभी तक सामने आए तमाम सर्वे की मानें तो इस बार किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है. लोकसभा चुनाव 2019 के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है. सात चरण में आम चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. आपकों बता दें कि 11 अप्रैल को पहले चरण का मतदान, 19 मई को आखिरी चरण का मतदान और 23 मई को नतीजे आएंगे.
वहीं, कोलकाता के मेयर और टीएमसी नेता फिरहाद हकीम ने बीजेपी के खिलाफ बयान देते हुए कहा कि, चुनाव आयोग एक संवैधानिक निकाय है और हम उनका सम्मान करते हैं. हम उनके खिलाफ कुछ नहीं कहना चाहते. लेकिन 7 चरण का चुनाव बिहार, यूपी और डब्ल्यूबी के लोगों के लिए कठिन होगा. यह उन लोगों के लिए सबसे कठिन होगा जो उस समय रमजान का पालन कर रहे होंगे.
आगे कहते है कि, इन 3 राज्यों में अल्पसंख्यक आबादी काफी अधिक है. वे 'रोजा' देखकर वोट डालेंगे. EC को इसे ध्यान में रखना चाहिए था. बीजेपी चाहती है कि अल्पसंख्यक अपना वोट न डालें. लेकिन हम चिंतित नहीं हैं. लोग 'बीजेपी हटो-देश बचाओ' के लिए प्रतिबद्ध हैं.