मुख्य समाचार

Navi Mumbai Blast: नवी मुंबई के सानपाड़ा के स्नैक्स आउटलेट में एलपीजी सिलेंडर फटा, 2 लोग गंभीर रूप से झुलसे; VIDEO

Nizamuddin Shaikh

हादसे की सूचना मिलते ही वाशी फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां महज 5 मिनट में मौके पर पहुंच गईं. प्राथमिक जांच के मुताबिक, दुकान में रखे तीन एलपीजी सिलेंडरों में से एक में गैस लीक होने के कारण यह विस्फोट हुआ.

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Stats And Preview: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मुकाबले में आज होगा रोमांचक घमासान, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

Siddharth Raghuvanshi

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज साउथैम्पटन के द रोज बाउल में खेला जाएगा. इंग्लैंड हाल ही में भारत को 4-1 से हराकर शानदार लय में है, जबकि श्रीलंका की टीम 2026 में अब तक खेले गए 15 पूर्ण टी20 मुकाबलों में से 10 हार चुकी है.

PM Kisan Yojana Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें लेटेस्ट अपडेट और जरूरी नियम

Nizamuddin Shaikh

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है. यह राशि 2,000-2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में हर चार महीने पर सीधे बैंक खाते (Direct Benefit Transfer - DBT) के माध्यम से भेजी जाती है.

UK: ब्रिटेन में रूह कंपा देने वाला खुलासा; 20 साल तक पत्नी को नशा देकर करता रहा रेप, पति ने अदालत में 60 अपराधों में कबूला अपना जुर्म

Anita Ram

यूनाइटेड किंगडम के ग्रेटर मैनचेस्टर से वैवाहिक विश्वासघात और गंभीर यौन उत्पीड़न का दहला देने वाला मामला सामने आया है. 60 वर्ष से अधिक आयु के एक व्यक्ति ने मैनचेस्टर मिनशुल स्ट्रीट क्राउन कोर्ट में स्वीकार किया कि उसने 2004 से 2025 के दौरान दो दशकों से अधिक समय तक अपनी पत्नी को नशीली दवाएं देकर बेहोशी की हालत में उसका लगातार रेप और यौन उत्पीड़न किया. आरोपी ने अदालत में अपने खिलाफ दर्ज सभी 60 आरोपों में अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

India vs Afghanistan 2nd T20I Match Dream11 Prediction: दिल्ली में आज टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

Siddharth Raghuvanshi

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक 10 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 9 मुकाबलों (सुपर ओवर सहित) में जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है. अफगानिस्तान की टीम अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज नहीं कर सकी है.

BRICS Summit Viral Video: होटल की छत पर स्नाइपर ड्यूटी के दौरान बनाई इंस्टाग्राम रील्स; दिल्ली पुलिस ने सिपाही दीपक बांगर को किया सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

Anita Ram

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक और अनुशासनहीनता का मामला सामने आया है. मध्य दिल्ली के एक पंचतारांकित होटल की छत पर विदेशी प्रतिनिधियों की सुरक्षा के लिए रूफटॉप स्नाइपर के रूप में तैनात दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल दीपक बांगर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. कांस्टेबल पर संवेदनशील वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान सर्विस पिस्टल और स्नाइपर राइफल का प्रदर्शन करते हुए इंस्टाग्राम रील्स बनाने और अपलोड करने का आरोप है.

UPI Payment Charges: 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI लेनदेन पर लग सकता है चार्ज; NPCI जल्द जारी कर सकता है गाइडलाइंस, जानिए ग्राहकों पर क्या होगा असर

Anita Ram

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया 2,000 रुपये से अधिक मूल्य के यूपीआई लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट या शुल्क लगाने को लेकर अगले एक सप्ताह के भीतर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर सकता है। यह कदम वित्त मंत्रालय द्वारा 'पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट 2007' के तहत जारी उस आधिकारिक गजट नोटिफिकेशन के बाद सामने आया है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि बैंकों और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स द्वारा 2,000 रुपये तक के यूपीआई भुगतान और रूपे डेबिट कार्ड पर कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष चार्ज नहीं लगाया जा सकता.

Salman Khan: एंटीलिया पहुंचे सलमान खान, अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में हुए शामिल; बप्पा का लिया आशीर्वाद; VIDEO

Nizamuddin Shaikh

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान मुंबई में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के निवास 'एंटीलिया' में आयोजित भव्य गणपति उत्सव में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. इस धार्मिक कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

India vs Afghanistan T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और अफगानिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Siddharth Raghuvanshi

पहले टी20 में शानदार जीत के बाद भारतीय टीम की नजरें सीरीज अपने नाम करने पर होंगी. बल्लेबाजी में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर से एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती टीम की सबसे बड़ी ताकत होंगे.

India vs Afghanistan 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में अफगानिस्तान को हराकर सीरीज पर कब्जा जमाएगी टीम इंडिया? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Siddharth Raghuvanshi

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण बल्लेबाज खुलकर बड़े शॉट खेल सकते हैं. हालांकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिल सकती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.

Oracle Layoffs: AI विस्तार के बीच ओरैकल ने अमेरिका में शुरू की छंटनी; निकाले गए कर्मचारियों को 4 हफ्ते के मूल वेतन का सेवरेंस पैकेज

Anita Ram

एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर दिग्गज ओरैकल ने अपने अमेरिकी परिचालन में नई छंटनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. कंपनी ने निकाले जाने वाले कर्मचारियों को 4 सप्ताह का मूल वेतन और सेवा के प्रत्येक पूर्ण वर्ष के लिए 1 अतिरिक्त सप्ताह का वेतन देने की पेशकश की है. हालांकि, ओरैकल की मानक नीति के तहत सेवरेंस पेआउट की अधिकतम सीमा 26 सप्ताह निर्धारित है. प्रभावित कर्मियों को तुरंत प्रभाव से आंतरिक प्रणालियों और स्लैक जैसे संचार माध्यमों से अलग कर दिया गया.

Zimbabwe vs Australia 1st ODI Match Live Score Update: हरारे में जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Siddharth Raghuvanshi

हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकती है. शुरुआती ओवरों में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को अच्छी उछाल और सीम मूवमेंट मिलने की संभावना है. हालांकि मैच आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजी आसान हो सकती है और स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलने की उम्मीद है. ऐसे में यह मुकाबला बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच शानदार टक्कर वाला हो सकता है.

Lucknow Crime: मोबाइल की किस्त नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, 5 दिन जबरन कराई मजदूरी; खून निकालने का भी आरोप

Nizamuddin Shaikh

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां मोबाइल की किस्त न चुकाने पर एक युवक को बंधक बनाकर जबरन मजदूरी कराने और ब्लड बैंक ले जाकर खून निकलवाने का आरोप लगा है.

India vs Afghanistan 2nd T20I Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बरसेंगे चौके-छक्के या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? दूसरे टी20 से पहले जानें पिच का मिजाज

Siddharth Raghuvanshi

टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है. पहले मैच में शानदार जीत के बाद भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा जमाने की कोशिश करेगी, जबकि अफगानिस्तान की टीम वापसी कर मुकाबले को रोमांचक बनाना चाहेगी. ऐसे में आइए मैच से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.

Zimbabwe vs Australia 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: हरारे में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Siddharth Raghuvanshi

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी में ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस और कैमरून ग्रीन जैसे विस्फोटक खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में जोश हेजलवुड, एडम जाम्पा और नाथन एलिस अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ जिम्बाब्वे की टीम के पास सिकंदर रजा, ब्रायन बेनेट, ब्रेंडन टेलर और क्रेग एर्विन जैसे अनुभवी बल्लेबाज हैं. गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी और ब्रैड इवांस पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी.

India vs Afghanistan 2nd T20I Match Preview: दिल्ली में आज होगा टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

Siddharth Raghuvanshi

टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है. पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम उसी लय को बरकरार रखना चाहेगी. दूसरी तरफ अफगानिस्तान की टीम अपनी गलतियों में सुधार करते हुए वापसी की कोशिश करेगी. ऐसे में क्रिकेट फैंस को एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

GAIL Recruitment 2027: गेल इंडिया में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती; GATE 2027 स्कोर से होगा चयन, 17 फरवरी से करें ऑनलाइन आवेदन

Anita Ram

भारत सरकार के महारत्न सार्वजनिक उपक्रम गेल (इंडिया) लिमिटेड ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग के स्कोर के आधार पर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत केमिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग विषयों के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

ST Bus Service News: महाराष्ट्र में बढ़ेगी ‘लाल परी’ की संख्या, एसटी महामंडल के बेड़े में शामिल होंगी 5,000 नई बसें

Nizamuddin Shaikh

महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (MSRTC) के बेड़े में जल्द ही 5,000 नई बसें शामिल की जाएंगी. परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के अनुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिससे ग्रामीण इलाकों में बस सेवाओं की उपलब्धता बढ़ेगी.

Pune Metro Passenger Record: पुणे मेट्रो का नया रिकॉर्ड, अगस्त में 74.27 लाख यात्रियों ने किया सफर, पिंपरी-चिंचवड स्टेशन रहा अव्वल

Nizamuddin Shaikh

पुणे में हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो लाइन 3 का इंतजार खत्म होने जा रहा है. सितंबर के अंत तक इसके पहले चरण का उद्घाटन हो सकता है. जानिए मेट्रो रूट, सुरक्षा जांच और अगस्त महीने में बने रिकॉर्ड यात्री आंकड़ों की पूरी जानकारी.

Zimbabwe vs Australia 1st ODI Satta Bazar Favourite Team: हरारे में पहले वनडे से पहले गर्म हुआ सट्टा बाजार, जानें जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया में किसे माना जा रहा है फेवरेट

Siddharth Raghuvanshi

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 29 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि जिम्बाब्वे को सिर्फ 3 मुकाबलों में सफलता मिली है. एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला. ऐसे में आंकड़ों के लिहाज से ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा पूरी तरह भारी नजर आता है.

Categories