मुख्य समाचार

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार 11 वें दिन भी उछाल जारी, जानिए आज आपके शहर में क्या हैं दाम

Vandana Semwal

पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड के आसमान से कहीं नीचे आती नहीं दिख रही है . लगातार 11 वें दिन भी कीमतों में उछाल जारी है. देश की राजधानी में पेट्रोल की कीमतों में 16 और डीजल की कीमतों में 19 पैसे की बढ़ोतरी हुई है.

जन्माष्टमी पर गोविंदा ने की अपनी अगली फिल्म रिलीज डेट की घोषणा

IANS

फिल्म 'फुकरे' से अपनी पहचान बनाने वाले वरुण शर्मा भी गोविंदा की इस फिल्म में नजर आएंगे

दिवंगत अटलजी के घर पहुंचे PM मोदी, बेटी नमिता सहित परिजनों से की मुलाकात

Dinesh Dubey

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिवंगत भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. पीएम मोदी कुछ समय तक अटलजी के आवास पर ही रुके और पूर्व पीएम वाजेपयी की बेटी नमिता भट्टाचार्य से बाते की.

अद्भुत! यहां अजान और आरती की गूंज के बीच दरगाह में मनाई जाती है कृष्ण जन्माष्टमी

IANS

राजस्थान के झुंझुनू जिले के एक गांव की दरगाह में भगवान कृष्ण के जन्म पर आयोजित होने वाला जन्माष्टमी उत्सव सांस्कृतिक और धार्मिक समागम की अनोखी मिसाल है. दरगाह में अजान के साथ-साथ आरती भी गूंजती है.

बाढ़ के बाद केरल के लोगों पर अब इस संक्रामक बीमारी का कहर, 12 की मौत, 372 बीमार

Dinesh Dubey

बाढ़ का संकट झेलने के बाद अब केरल में संक्रामक बीमारी कहर बरपा रहा है. इस बीमारी की वजह से अबतक 12 लोगों के मौत की पुष्टी हो चुकी है जबकि 372 लोग इस बीमारी से पीड़ित बताए जा रहे है. इस बीमारी को रैट फीवर यानि लेप्टस्पाइरोसिस कहा जाता है.

मुंबई: दही-हांडी की धूम के बीच घायल हुए 60 गोविंदा, 1 की मौत

Dinesh Dubey

देश भर में भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. महाराष्ट्र के मुंबई में इसका विशेष महत्व है. आज सुबह से ही हजारों की संख्या में गोविंदा समूह बनाकर मुंबई और उससे सटे इलाकों में 'दही-हांडी' तोड़ने के लिए बाहर निकले है. इस बीच कई जगहों से युवाओं के घायल होने की भी खबरें हैं.

उम्रकैद की सजा पाए कैदी ने CM नवीन पटनायक को दी जान से मारने की धमकी

IANS

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर की केंद्रीय जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे पुष्पेंद्रनाथ चौहान (40) ने धमकी भरा पत्र लिखकर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को जान मारने की धमकी दी है और 50 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है.

RBI के कर्मचारी 4 और 5 सितंबर को नहीं करेंगे हड़ताल, यह है वजह

Dinesh Dubey

आम जनता के लिए राहत की खबर है. दरअसल 4 और 5 सितंबर को होनेवाली रिजर्व बैंक (आरबीआई) के कर्मचारीयों की हड़ताल अब नहीं होगी. बैंको के अधिकारियों और कर्मचारी यूनियन के संयुक्त मंच ने सोमवार को कहा कि वह बैंक प्रबंधन के साथ बातचीत के बाद आगामी हड़ताल को टाल रहे है.

पाकिस्‍तान से सटे जैसलमेर में कई लोगों का फेसबुक अकाउंट हैक, प्रोफाइल Pic, मोबाइल नंबर सबकुछ बदला

Dinesh Dubey

पाकिस्‍तान की सीमा से सटे राजस्थान के जैसलमेर जिले में कई लोगों के फेसबुक अकाउंट हैक करने की सूचना है. हैकरों ने सभी लोगों का फेसबुक प्रोफाइल पिक्‍चर के साथ-साथ मोबाइल नंबर तक बदल दिया है. इस घटना के बाद से इलाके में हडकंप मच गया है.

पाकिस्तान ने भारत को लेकर अमेरिका को फिर कोसा

IANS

पाकिस्तान के सूचना व प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी का कहना है कि पाकिस्तान, अमेरिका के इस विचार से सहमत नहीं है कि अफगानिस्तान में शांति बहाली में भारत को भूमिका निभानी है.

उत्तर भारत के कई इलाकों में अगले 48 घंटे होगी भारी बारिश, दक्षिण भारत में कमजोर पड़ा मानसून

IANS

देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में सोमवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा. दिल्ली समेत संपूर्ण उत्तर भारत में इस सप्ताह हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है. मौसम पूर्वानुमान कर्ता स्काइमेट की ओर से सोमवार को जारी साप्ताहिक अनुमान के अनुसार, इस सप्ताह देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्से के अधिकांश राज्यों में मानसून सक्रिय रहेगा.

अस्पताल में कुत्तों से परेशान हुए लालू यादव, JDU ने ली चुटकी

IANS

चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद रांची के एक अस्पताल में इलाज करा रहे हैं, और उन्हें वहां कुत्ते और मच्छर से डरने की खबर है. इसपर बिहार में सत्ताधारी जनता दल (युनाइटेड) ने तंज कसा है.

कर्नाटक निकाय चुनाव: कांग्रेस से महज 53 सीटों से पिछड़ी BJP, जेडीएस ने जमाया 375 सीटों पर कब्जा

Dinesh Dubey

कर्नाटक की जनता ने बीजेपी को दोबारा झटका दिया है. 31 अगस्त को हुए शहरी स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना अभी भी जारी है. लेकिन चुनाव आयोग ने अब तक जो आकड़ें बताए है उसके मुताबिक तो राज्य में फिर बीजेपी कांग्रेस से पिछडती नजर आ रही है.

Inside Pics: अबराम खान ने शर्टलेस होकर मनाई दही हांडी, फोटोज Viral

Akash Jaiswal

शाहरुख खान के लाड़ले नवाबजादे अबराम खान ने आज अपने घर पर बड़े ही धूमधाम से जन्माष्टमी सेलिब्रेट किया

सपा के मूल वोटरों को रिझाने में जुटी BJP, लखनऊ में करवा रही है ‘यादव सम्मेलन’

Vandana Semwal

उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी के मूल वोट बैंक दलित समुदाय और पिछड़ी जातियों को बीजेपी अब अपनी तरफ करना चाहती है, जिसकी लिए बीजेपी एक खास प्लान बना रही है. पिछड़े वर्गों के तमाम जातियों के जातिवार सम्मेलन के बाद अब 15 सितंबर को बीजेपी यादव कार्यकर्ताओं का सम्मेलन करने जा रही है.

Indigo ने पेश किया सस्ते में हवाई यात्रा का ऑफर, सिर्फ 999 रुपये में बुक करें टिकट

Subhash Yadav

वहीं मोबाइल वालेट मोबीक्विक के जरिये पेमेंट करने वाले ग्राहकों को कंपनी 600 रुपये तक यानी 20% तक का कैशबैक भी देगी.

सलमान खान के पिता सलीम खान को लेकर शाहरुख ने कह दी ऐसी बात, सुनकर आप भी कहेंगे Omg

IANS

शाहरुख खान ने सलमान के पिता सलीम खान को लेकर ऐसा स्टेटमेंट दिया है

पत्थरबाजी पर बोले गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह,कहा- CM शिवराज के मर्डर प्लान के तहत किया गया था हमला

Subhash Yadav

अब इस पुरे मामले पर गृहमंत्री ने बयान दिया है कि मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला करने वाले सभी आरोपी कांग्रेसी थे. उन्होंने कहा है कि इस मामले में अभी तक 8 कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया गया था.

चुन-चुन कर होगा आतंकियों का सफाया, सेना ने बनाई 17 खूंखार आतंकियों की हिट लिस्ट

Dinesh Dubey

जम्मू-कश्मीर में अमन शांति बहाल करने के लिए दहशतगर्दों का पूरा सफाया करने के उद्देश्य से सेना ने खतरनाक 15 आतंकियों की हिट लिस्ट बनाई है. खबरों की मानें तो सेना कि इस लिस्ट में शामिल आतंकी घाटी में काफी सक्रीय है. सेना की इस हिट लिस्ट में जाकिर मूसा, रियाज नायकू सहित कुल 17 कुख्यात आतंकवादियों के नाम शामिल हैं.

जन्माष्टमी स्पेशल: गोविंदा पथक ने पेश की हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल, Video Viral

Akash Jaiswal

मुंबई के इस गोविंदा पथक ने किया ऐसा काम, सभी को दिया भाईचारे का पैगाम

Categories