मुख्य समाचार
जानिये क्यों गिर रहा है रुपया
IANSकेंद्र सरकार ने रुपये की गिरावट को थामने की हरसंभव कोशिश करने का भरोसा दिलाया है. इसका असर पिछले सत्र में तत्काल देखने को मिला कि डॉलर के मुकाबले रुपये में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली.
बोस्टन: गैस पाइपलाइन में 70 जगहों पर धमाके, 10 लोग घायल, सैकड़ों लोगों को निकाला गया
Manoj Pandeyलॉरेंस, एंडोवर और नॉर्थ एंडोवर इलाके में हुए इस हादसे के बाद आग बुझाने के लिए फायरब्रिगेड के कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. एहतियात के तौर पर धमाको को रोकने के लिए इलाके की बिजली काट दी गई
गणेशोत्सव 2018: हैदराबाद में अपने लाडले बप्पा को भक्तों ने चढ़ाया 600 किलो का लड्डू
Subhash Yadavआंध्रप्रदेश के पूर्व गोदावरी के तपेश्वरम स्थित सुरुचि फूड की ओर इतना वजनी लड्डू बनाया गया। सुरुचि फूड के प्रवक्ता उप्पलपति रामभद्र राजू ने बताया कि इसे बनाने में तीन लाख रुपये खर्च हुए.
हिंदी दिवस 2018: जानें क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस और आज क्या है इस भाषा का हाल
Vandana Semwalहिंदी दिवस के लिए इस तारीख को इसलिए चुना गया क्यों कि 1949 में इसी दिन संविधान सभा ने हिंंदी को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया, और 26 जनवरी 1950 को पहले गणतंत्र दिवस के दिन इस पर मुहर लगाईं गई.
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर रावण रिहा, बोले- 2019 में BJP को उखाड़ फेंकेंगे
Manoj Pandeyरावण को एक नवंबर 2018 तक जेल में रहना था. चंद्रशेखर उर्फ रावण को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुए जातिगत संघर्ष का जिम्मेदार बताते हुए यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया था
इंदौर: मस्जिद में दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु से मिलेंगे पीएम मोदी, लोगों को करेंगे संबोधित
Subhash Yadavपीएम मोदी बोहरा समुदाय के इस कार्यक्रम स्थल सैफी मस्जिद पर 30 मिनट रुकेंगे. मध्य प्रदेश में दो महीने के बाद विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में पीएम का बोहरा मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरु से मिलने के कार्यक्रम के राजनीतिक मायने निकाले जाने लगे हैं.
इंग्लैंड में हारने के बाद रवि शास्त्री ने बीसीसीआई से की ये बड़ी मांग
IANSभारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि टीम प्रबंधन ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले अधिक से अधिक अभ्यास मैच आयोजित कराने का बीसीसीआई से आग्रह किया है.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ महाराष्ट्र की अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, यह है मामला
Bhashaमहाराष्ट्र की एक अदालत ने गोदावरी नदी की बाबली परियोजना पर प्रदर्शन से जुड़े 2010 के एक मामले में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और 15 अन्य के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.
पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी, शुक्रवार को इतने बढ़े दाम
Vandana Semwalपेट्रोल की कीमतों में 28 पैसे और डीजल की कीमोतों में 22 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 81.28 रु/ली और डीजल 73.30 रु/ली पर पहुंच गया है. वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 88.67 रु/ली और डीजल 77.82 रु/ली पर पहुंच गया है.
गणेशोत्सव 2018: अपनी इस फिल्म के गाने के साथ ऋतिक रोशन ने मनाई गणेश चतुर्थी, देखें Video
lyadminसुपरस्टार ऋतिक रोशन ने ट्विटर पर प्रशंसकों और फ़ॉलोवेर्स के साथ अपने घर की एक झलक साझा की है, जहां अभिनेता अपने परिवार के साथ हर्षोउल्लास के साथ गणेश चतुर्थी के त्यौहार का जश्न मना रहे हैं
कॉसमॉस बैंक: देश की सबसे बड़ी साइबर लूट मामलें में 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए 3.55 लाख रुपयें
Dinesh Dubeyमहाराष्ट्र के पुणे स्थित कॉसमॉस बैंक पर हुए साइबर हमलें और लूट के मामलें में साइबर अपराध सेल ने दों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक दोनों ही आरोपी युवा और अशिक्षित है. पुणे के गणेश खिंड में कॉसमॉस बैंक मुख्यालय का डाटा हैक कर 94 करोड़ 42 लाख की चोरी की गई थी.
जानिए, कौन हैं न्यायमूर्ति रंजन गोगोई; 3 अक्टूबर को राष्ट्रपति कोविंद दिलाएंगे CJI पद की शपथ
Dinesh Dubeyसुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस रंजन गोगोई भारत के अगले प्रधान न्यायाधीश होंगे. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है. न्यायमूर्ति गोगोई को राष्ट्रपति कोविंद 3 अक्टूबर को प्रधान न्यायाधीश पद की शपथ दिलाएंगे. उनका कार्यकाल एक साल से थोड़ा अधिक होगा.
BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- किंगफिशर में आंशिक मालिकाना हक गांधी परिवार का भी
IANSविजय माल्या के देश छोड़कर भागने में मदद करने का वित्तमंत्री पर आरोप लगने पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने गुरुवार को इसका जवाब तैयार किया. पार्टी ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) ने भगोड़े व्यापारी के साथ 'फायदा पहुंचाने वाला सौदा' किया था.
निशानेबाजी वर्ल्ड कप में भारत ने झटके 2 गोल्ड मेडल
IANSभारत को यहां जारी 52वें आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप में गुरुवार को 25 मीटर पिस्टल मेन जूनियर स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक हासिल हुए हैं. हालांकि, पुरुषों की 25 मीटर फायर पिस्टल स्पर्धा के दोनों वर्गो (एकल एवं टीम वर्ग) में भारत को निराशा हाथ लगी.
पाकिस्तान: PM हाउस को बनाया जाएगा उच्च शिक्षण संस्थान
IANSपाकिस्तान के प्रधानमंत्री का निवास पोस्टग्रेजुएट संस्थान के परिसर में तब्दील होने वाला है. गुरुवार को एक मंत्री ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने सार्वजनिक उपयोग के लिए आधिकारिक भवनों के इस्तेमाल की योजना की घोषणा के दौरान यह बात कही.
J-K को आतंक मुक्त बनाने के लिए सेना की बड़ी कार्यवाही, 3 अलग-अलग एनकाउंटर में ढेर किए 8 आतंकी
Dinesh Dubeyजम्मू-कश्मीर में अमन शांति बहाल करने के लिए गुरुवार को सेना ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया. सुरक्षाबलों ने तीन अलग-अलग एनकाउंटर में 8 आतंकीयों को मार गिराया. जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक मारे गए आतंकवादियों में से काकरियाल में 3 आतंकी, सोपोर के अरमपोर में दो आतंकी और एलओसी से सटे केरन सेक्टर में 3 आतंकी मारे गए.
जन्मदिन विशेष: फिरकी के बादशाह शेन वॉर्न का आज है 49वां जन्मदिन, इंडिया से रहा है खास नाता
Rakesh Singhविश्व के महानतम खिलाडियों में एक ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज गेंदबाज शेन वॉर्न का आज 49वां जन्मदिन है. शेन वॉर्न को हर कोई फिरकी के बादशाह के नाम से जानता है.
जब बिंदी लगाए और दुपट्टा ओढ़े दिखे गौतम गंभीर, वजह जानकर सबने की तारीफ
Subhash Yadavबताना चाहते है कि गौतम गंभीर हाल ही में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे जो किन्नर समाज द्वारा आयोजित किया गया था. इस आयोजन का नाम था 'हिजड़ा हब्बा'. गौतम गंभीर जब यहां पहुंचे तो किन्नरों ने उन्हें उनकी तरह तैयार होने में सहायता की और फिर ये तस्वीरें चर्चा का विषय बन गईं.
गणेशोत्सव 2018: उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने गणेश उत्सव की शुभकामनायें दी
Bhashaनायडू ने गुरुवार को अपने संदेश में कहा ‘‘गणेशोत्सव के पावन और सुखद पर्व पर देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. श्री गणपति हमें जीवन शुभता और ज्ञान का आशीर्वाद दें. यह पर्व हमारी राष्ट्रीय और सांस्कृतिक एकता का उत्सव है.’’
गणेश चतुर्थी पर आतंकी हमले की साजिश नाकाम, यूपी ATS ने हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी पकड़ा
Dinesh Dubeyजहां एक तरफ पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम है तो वहीं दूसरी तरफ आतंकी अपने नापाक मंसूबो को अंजाम देने की योजना बना रहे है. इसका खुलासा उत्तर प्रदेश के कानपुर से गिरफ्तार किए गए एक आतंकी ने किया है.