आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ महाराष्ट्र की अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, यह है मामला
महाराष्ट्र की एक अदालत ने गोदावरी नदी की बाबली परियोजना पर प्रदर्शन से जुड़े 2010 के एक मामले में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और 15 अन्य के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.
अमरावती: महाराष्ट्र की एक अदालत ने गोदावरी नदी की बाबली परियोजना पर प्रदर्शन से जुड़े 2010 के एक मामले में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और 15 अन्य के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. नांदेड़ जिले में धर्माबाद के न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट एन आर गजभिये ने पुलिस को सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने और 21 सितंबर तक उन्हें अदालत में पेश करने का निर्देश दिया.
अविभाजित आंध्र प्रदेश में तब विपक्ष में रहे नायडू और अन्य को महाराष्ट्र में बाबली परियोजना के समीप विरोध करने पर गिरफ्तार किया गया था और उन्हें पुणे में जेल में डाल दिया गया था. वे इस आधार पर परियोजना का विरोध कर रहे थे कि इससे निचले हिस्से में लोग प्रभावित होंगे. बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था लेकिन उन्होंने जमानत नहीं मांगी थी.
संबंधित खबरें
भारत में कम उम्र की महिलाओं में बढ़े ब्रेस्ट कैंसर के मामले
ईरान युद्ध का भारत पर असर, लाखों की संख्या में फंसे भारतीय
Akhilesh Yadav On LPG Gas Cyclinder Shortage: एलपीजी संकट पर अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला, कहा-हकीकत छिपा नहीं सकती सरकार
भारत में LPG सिलेंडर बुक करना हुआ आसान: इंडेन, एचपी और भारत गैस के लिए व्हाट्सएप और मिस्ड कॉल नंबर जारी
\