मुख्य समाचार
दिल्ली उच्च न्यायालय ने सीबीएसई से कहा : स्कूल की मान्यता समाप्त करना ‘कठोर कदम’
Bhashaकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा दक्षिण दिल्ली के एक स्कूल की अस्थायी मान्यता समाप्त करने के बाद न्यायमूर्ति सी. हरिशंकर ने यह टिप्पणी की और 12 मार्च के फैसले पर रोक लगा दी।
फतेहपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कोविड-19 के संदिग्ध मरीज की मौत
Bhashaफतेहपुर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. उमाकांत पांडेय ने शनिवार को बताया कि "खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत पर जिला अस्पताल के कोरोना पृथक वार्ड में भर्ती असोथर थाना क्षेत्र के एक 26 वर्षीय युवक की शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गयी है। उसका नमूना कोविड-19 जांच के लिए लखनऊ शुक्रवार को भेजा गया था, मगर अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है।"
एफडीआई पर मेरी बात का संज्ञान लेने के लिए सरकार का धन्यवाद: राहुल
Bhashaउन्होंने गत रविवार को किये गए अपने एक ट्वीट का हवाला देते हुए कहा, ''मेरी ओर से आगाह किये जाने का संज्ञान लेने और एफडीआई के कुछ विशेष मामलों में सरकार की अनुमति अनिवार्य बनाने की खातिर नियमों में संशोधन करने के लिए सरकार का धन्यवाद करता हूं।''
चीन समेत पड़ोसी देशों से आने वाले सभी एफडीआई के लिये अब सरकारी मंजूरी अनिवार्य
Bhashaभारत के साथ जमीनी सीमाएं साझा करने वाले देशों में चीन, बांग्लादेश, पाकिस्तान, भूटान, नेपाल, म्यांमा और अफगानिस्तान शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमित एक और व्यक्ति ठीक हुआ, अस्पताल से मिली छुट्टी
Bhashaराज्य में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 25 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं 11 लोगों का इलाज किया जा रहा है।
महाराष्ट्र : विधायक रवि राणा अस्पताल में भर्ती
Bhashaअस्पताल के सूत्रों ने बताया कि डॉक्टरों ने यह पता करने के लिए दोनों पति-पत्नी के बलगम नमूने ले लिये हैं कि उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण तो नहीं हुआ है।
ईरान में कोरोना वायरस से मरने वाले की संख्या 5,000 के पार हुई: मंत्रालय
Bhashaस्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कियानौस जहानपुर ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह लगातार पांचवां दिन है जब नई मौतों की संख्या दोहरे अंक में बनी हुई है।
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने लॉकडाउन के नियमों की अनदेखी की : भाजपा, कांग्रेस ने की आलोचना
Bhashaसामने आए वीडियो में दिखा है कि लॉकडाउन के मद्देनजर श्रीरामुलू जब गरीबों और जरूरतमंदों के लिए राहत सामग्री के पैकेट बांट रहे थे, उस वक्त बड़ी संख्या में लोग एक ही जगह जमा हो गए और भगदड़ में एक-दूसरे पर गिर पड़े।
Coronavirus: दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक ही परिवार के 26 लोग कोरोना से संक्रमित, सीएम अरविंद केजरीवाल ने की पुष्टि
Team Latestlyकोरोना वायरस महामारी का प्रकोप भारत सहित देश के हर राज्य में जारी है. इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. वही कोविड-19 ने राजधानी दिल्ली में भी अपना कहर बरपाया है. राजधानी में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 1,700 के पार चली गई है. इसी बीच दिल्ली के जहांगीरपुरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते है कि यहां एक ही परिवार के कुल 26 लोग कोरोना से पॉजिटिव पाए गए हैं. इस खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है.
एजाज़ खान को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, मानहानि और अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Nizamuddin Shaikhफिल्म अभिनेता एजाज खान (Actor Ajaz Khan) अक्सर भड़काऊ बयान देते रहते हैं. उसके भड़काऊ बयान देने को लेकर ही खबर है कि मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है. वे अपने फेसबुक और ट्वीटर पर अक्सर भड़काऊ बयान देते रहते हैं. जिसकों लेकर कई राजनीतिक पार्टियां विरोध कर चुकी हैं. इस बीच उनके खबरे में खबर है कि मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने उन्हें गिरफ्तार किया.
Lockdown: सनी लियोन ने बूमरेंग वीडियो शेयर करके फैंस को दिया सलाह, कहा- ये वक्त छुट्टियों का नहीं है
Aarti Shejvalkarकोरोना वायरस के बढते संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन को बढाकर 3 में तक किया हैं. इसी बीच सनी लियोन अपने हॉट फोटोज इन्स्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं. यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. सनी ने आज इन्स्टाग्राम पर अपना एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया हैं जिसमें वो लोगों को मोटिवेट करती नजर आ रही है.
हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ कर 227 हुए
Bhashaनये मामलों में, नूंह में एक और पलवल में दो व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं।
प्रवासी मजदूरों को भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है : शरद
Bhashaशरद ने दावा किया कि 'श्रमिकों एवं मेहनत करने वालों' में रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक है और दूसरे राष्ट्र की अपेक्षा देश में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रसार कम है ।
महाराष्ट्र: कोरोना वायरस से संक्रमित मां ने बच्ची को जन्म दिया
Bhashaसिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने यह जानकारी दी।
आर्थिक दिक्कतों के चलते देश कर रहे लॉकडाउन में ढील देने के तरीकों पर चर्चा
Bhashaकनाडा, ब्राजील, इटली और जर्मनी सहित 13 देशों के समूह ने अर्थव्यवस्था पर महामारी के असर को कम करने के लिए शनिवार को एक संयुक्त बयान में वैश्विक सहयोग का आह्वान किया।
न्यायालय से कोविड-19 जांच के बाद प्रवासी मजदूरों को घर लौटने की अनुमति देने का आग्रह
Bhashaयाचिका में कहा गया है कि देशभर में लॉकडाउन को विस्तारित करने के परिप्रेक्ष्य में सर्वाधिक प्रभावित लोगों में शामिल प्रवासी कामगारों को कोविड-19 की जांच के बाद उन्हें अपने घर लौटने की अनुमति दी जाए।
आगरा में मिले कोरोना वायरस के 24 नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 196 पहुंची
Bhashaआगरा में कुल पांच लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हुई है जबकि 13 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी है। जिले में संक्रमित लोगों में 73 का संबंध दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम से है।
कोरोना संक्रमण के कुल 14,378 मामलों में से 4291 मरकज में हुए कार्यक्रम से जुड़े हैं : मंत्रालय
Bhashaदेश में कोविड-19 की स्थिति को लेकर आयोजित दैनिक संवाददाता सम्मेलन में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त आयुक्त लव अग्रवाल ने कहा कि मरकज में हुए कार्यक्रम से जुड़े अधिकतर मामले राज्यों से जुड़े हुए हैं। तमिलनाडु में 84 फीसदी, तेलंगाना में 79 फीसदी, दिल्ली में 63 फीसदी, उत्तरप्रदेश 59 फीसदी और आंध्रप्रदेश से 61 फीसदी है।
महाराष्ट्र :12 लाख से अधिक निर्माण श्रमिकों को मिलेंगे 2000-2000रूपये
Bhashaये पाबंदियां 24 मार्च का लगायी गयी थीं जिन्हें बाद में तीन मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया।