मुख्य समाचार

फ्रांसीसी मंत्री ने फुटबाल क्लबों की आलोचना की, सत्र समाप्त करने की अपील की

Bhasha

पूर्व ओलंपिक तैराक मार्सिनीनु ने रेडियो स्टेशन आरटीएल से कहा, ‘‘फैसला करना ही पड़ेगा। प्रधानमंत्री ने जो संकेत दिये हैं वे स्पष्ट हैं। उम्मीद है कि खेल संस्थाएं अपनी जिम्मेदारियां समझेंगी। ’’

अभी लॉकडाउन खत्म करने पर विचार नहीं हो रहा : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री

Bhasha

उन्होंने कहा कि तीन मई के बाद तुरंत अंतरराज्यीय बस, ट्रेन या विमान सेवा शुरू करना मुमकिन नहीं है ।

राजन ने सावधानी के साथ लॉकडाउन हटाने, गरीबों को मदद देने की पैरवी की

Bhasha

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद में राजन ने कहा कि कोरोना संकट के कारण मुश्किल का सामना कर रहे गरीबों के खाते में सीधे वित्तीय मदद दी जानी चाहिये, इसमें कुल 65 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

कोरोना से जंग: बिहार में डोर टू डोर अभियान का हो रहा है फायदा, कई जिलों में हुई अधिक COVID-19 से संक्रमितों की पहचान

Team Latestly

पूरा देश इस वक्त कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है. कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण भारत के अधिकांश राज्य लोग संक्रमित हो गए हैं. कोरोना वायरस के कारण बिहार में भी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. जिसे रोकने के लिए बिहार की सरकार डोर टू डोर स्क्रीनिंग करा रही है. जिसके कारण राज्य के कुछ इलाकों में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के केस सामने आया है. बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा, बिहार स्वास्थ्य विभाग ने कुछ जिलों में कोरोना के लिए लोगों की स्क्रीनिंग के लिए डोर-टू-डोर अभियान में अपेक्षाकृत अधिक संख्या में मामले सामने आए. इसका फायदा यह हुआ कि स्क्रीनिंग से उन जिलों में अधिक मामलों की पहचान हुई.

तमिलनाडु के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने मई दिवस की बधाई दी, कामकाजी वर्ग के योगदान की सराहना की

Bhasha

राजभवन के एक बयान के मुताबिक राज्यपाल ने कहा है कि मई दिवस एक ऐसा अवसर है जब राष्ट्र कामकाजी वर्ग के योगदान को सलाम करता है और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में उनकी मेहनत पर गर्व करता है।

कोरोना वायरस: UGC ने कहा- परीक्षा की अवधि कम करें, जुलाई से आनलाइन या आफलाइन परीक्षा आयोजित हो

Bhasha

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने अपनी सिफारिशों में यह कहा है.

कोरोना वायरस संक्रमण से राजस्थान में तीन और मौत, 118 नये मामले सामने आए

Bhasha

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जयपुर में दो और निंबाहेड़ा में एक संक्रमित की मौत दर्ज की गयी। जयपुर में 67 वर्ष व 54 साल के दो लोगों का यहां अलग अलग अस्पताल में निधन हो गया। निंबाहेड़ा का 43 साल का संक्रमित उदयपुर के एमबीजी अस्पताल में भर्ती था जहां उसका निधन हो गया।

कामरान अकमल ने खोला बड़ा राज, बताया किस वजह से हुआ था गौतम गंभीर से झगड़ा

Rakesh Singh

पाकिस्तान क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के साथ एशिया कप में हुई भिड़ंत को 'गलतफहमी' करार दिया है. अकमल ने उस घटना के बारे में बात करते हुए कहा, 'यह गलतफहमी और उस समय मैदान के माहौल की वजह से हुआ.' उन्होंने आगे कहा, 'गौतम गंभीर और मैं अच्छे दोस्त हैं क्योंकि हमने 'ए' क्रिकेट एक साथ काफी खेले हैं.

कोविड-19 : महाराष्ट्र में जांच से मना करने वाले अस्पतालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Bhasha

महाराष्ट्र सरकार के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के प्रति चेताते हुए मेहता ने कहा कि आधिकारिक आदेश दो मई से लागू होंगे।

रुपया 57 पैसे की बढ़त के साथ 75.09 प्रति डॉलर पर बंद

Bhasha

मुद्रा कारोबारियों के अनुसार घरेलू बाजारों की सकारात्मक शुरुआत से रुपये को बढ़त मिली। इसके अलावा चार मई के बाद देश के कई इलाकों में लॉकडाउन खत्म होने की उम्मीद को बाजार ने हाथोंहाथ लिया।

कोरोना संकट: कोटा में फंसे छात्रों को वापस लाएगी दिल्ली सरकार, सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- हम कर रहे हैं व्यवस्था

Team Latestly

देश में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार जारी है. इस खतरनाक वायरस की चपेट में लोगों के आने की खबरें रोजाना आ रही है. कोरोना का सबसे अधिक कहर महाराष्ट्र, गुजरात और राजधानी दिल्ली में देखने को मिला है. इसी बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली सरकार राजस्थान के कोटा में फंसे राजधानी के छात्रों को जल्द घर वापस लाने के लिए व्यवस्था कर रही है. इससे पहले यूपी, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश ने अपने छात्रों को वहां से वापस लाने के लिए बस भेजी थी.

लॉकडाउनः सुपर 30 वाले आनंद कुमार ने सरकार से लगातार चलने वाला शिक्षा चैनल शुरू करने का आग्रह किया

Bhasha

अपने सफल और प्रसिद्ध सुपर 30 कार्यक्रम के लिए जाने जाने वाले कुमार ने मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने कहा कि डीडी का एक विशेष शिक्षा चैनल देश भर के छात्रों के लिए बहुत मददगार होगा।

लालू प्रसाद यादव ने साधा नीतीश कुमार पर निशाना, कहा- कल जनता आपको जवाब देगी

IANS

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को इशारे ही इशारे में कबीर के दोहे के जरिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चेताया है. पूर्व मुख्यमंत्री लालू के ट्विटर हैंडल के जरिए किए गए ट्वीट में इशारों ही इशारों में नीतीश को चेताते हुए कहा गया है कि आज आपका समय है, कल जनता आपको जवाब देगी.

होल्डिंग ने कहा, आत्मविश्लेषण करना होगा कि क्या क्रिकेट सही दिशा में जा रहा है

Bhasha

क्रिकेटर से कमेंटेटर बने 66 साल के होल्डिंग का निजी तौर पर मानना है कि खेल के अत्यधिक व्यावसायीकरण के बीच कुछ समय का ब्रेक जरूरी था।

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई चीन की बड़ी रणनीतिक उपलब्धि: शी चिनफिंग

Bhasha

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बृहस्पतिवार को कहा कि बुधवार को देश में कोरोना वायरस के केवल चार नए मामले सामने आए जिससे महामारी के रोगियों की कुल संख्या 82,862 हो गई है। मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

निर्देशक मीरा नायर ने इरफान खान से मिलने की कहानी साझा की

Bhasha

बुधवार को 54 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया।

लॉकडाउन में विभिन्न प्रदेशों में फंसे 20 हजार श्रमिक मप्र वापस लाए गये

Bhasha

प्रदेश सरकार ने राज्य की सीमाओं पर बसों की व्यवस्था की है ताकि वहां से मज़दूरों को उनके गृह जिलों तक पहुंचाया जा सके।

झूठी शान के चलते मां ने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर अपनी बेटी की हत्या की

Bhasha

पुलिस ने बताया कि नाबालिग के शव के अवशेष निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उसकी मां सीता देवी और एक रिश्तेदार स्वराम को गिरफ्तार कर लिया गया है.

कोविड-19: वतन वापसी के इच्छुक भारतीयों के लिए यूएई में दूतावासों ने शुरू किया ऑनलाइन पंजीकरण

Bhasha

‘गल्फ न्यूज’ के अनुसार अबूधाबी स्थित भारतीय दूतावास ने दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के माध्यम से डेटा संग्रहण की बुधवार रात घोषणा की.

कोरोना वायरस: विस्तार ने उड़ान के दौरान दी जाने वाली सेवाओं मे किया अस्थाई बदलाव

Bhasha

कंपनी ने एक बयान में कहा कि लॉकडाउन के बाद परिचालन शुरू होने पर यात्रियों और चालक दल के बीच शारीरिक संपर्क कम करने के लिए वह खाने के विकल्पों को कम करेगी। विमान के भीतर उत्पादों की बिक्री, स्वागत पर दिए जाने वाले पेय, गर्म खाने और गर्म पेय की सेवा बंद करेगी।

Categories