कामरान अकमल ने खोला बड़ा राज, बताया किस वजह से हुआ था गौतम गंभीर से झगड़ा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के साथ एशिया कप में हुई भिड़ंत को 'गलतफहमी' करार दिया है. अकमल ने उस घटना के बारे में बात करते हुए कहा, 'यह गलतफहमी और उस समय मैदान के माहौल की वजह से हुआ.' उन्होंने आगे कहा, 'गौतम गंभीर और मैं अच्छे दोस्त हैं क्योंकि हमने 'ए' क्रिकेट एक साथ काफी खेले हैं.

गौतम गंभीर और कामरान अकमल एशिया कप के दौरान बहस करते हुए (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल (Kamran Akmal) ने भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के साथ एशिया कप में हुई भिड़ंत को 'गलतफहमी' करार दिया है. अकमल ने उस घटना के बारे में बात करते हुए कहा, 'यह गलतफहमी और उस समय मैदान के माहौल की वजह से हुआ.' उन्होंने आगे कहा, 'गौतम गंभीर और मैं अच्छे दोस्त हैं क्योंकि हमने 'ए' क्रिकेट एक साथ काफी खेले हैं.

इसके अलावा उन्होंने कहा कि, 'हम नियमित तौर पर मिलते हैं और साथ में भोजन भी करते हैं.' कामरान ने कहा, 'यह सब इसलिए हुआ क्योंकि मैं नहीं समझ पाया कि उन्होंने क्या कहा. बेंगलुरू में इशांत के साथ भी ऐसा ही हुआ. आप जानते हैं कि मैं मैदान पर ज्यादा बात नहीं करता. गौतम और इशांत दोनों बहुत अच्छे इंसान हैं. हम उनका सम्मान करते हैं और वे हमारा सम्मान करते हैं.'

यह भी पढ़ें- गौतम गंभीर ने कही दिल की बात, धोनी-गांगुली नहीं इस भारतीय दिग्गज को बताया बेस्ट कप्तान

बता दें कि कामरान अकमल ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 53 टेस्ट मैच खेलते हुए 92 इनिंग्स में 2648 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम छह शतक और 12 अर्धशतक दर्ज है. अकमल का टेस्ट क्रिकेट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 158 रन है.

टेस्ट क्रिकेट के अलावा उन्होंने अपने देश के लिए 157 वनडे मैच खेलते हुए 138 इनिंग्स में 3236 रन बनाए हैं. वनडे क्रिकेट में उनके नाम पांच शतक और 10 अर्धशतक दर्ज है. अकमल का वनडे क्रिकेट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 124 रन है.

यह भी पढ़ें- कैरेबियाई विस्फोटक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को लेकर गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान

कामरान अकमल ने पाकिस्तान के लिए 58 T20 मैच खेलते हुए 53 इनिंग्स में 987 रन बनाए हैं. T20 क्रिकेट में उनके बल्ले से पांच अर्धशतक निकले हैं. फॉर्मेट में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 73 रन है. इनके अलावा उन्होंने भारत की मशहुर क्रिकेट लीग आईपीएल में छह मैच खेलते हुए छह इनिंग्स में 128 रन बनाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कौन जीतेगा टॉस? मुकाबले से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी