निर्देशक मीरा नायर ने इरफान खान से मिलने की कहानी साझा की

बुधवार को 54 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया।

न्यूयॉर्क, 30 अप्रैल निर्देशक मीरा नायर की फिल्म ‘द नेमसेक’ में इरफान खान द्वारा निभाए गए किरदार को उनके महत्वपूर्ण कामों में से एक माना जाता है।

बुधवार को 54 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया।

नायर ने प्रशंसकों के साथ अभिनेता से मिलने की कहानी साझा की है। नायर अपनी फिल्म ‘सलाम बॉम्बे’ के लिए प्रतिभा की तलाश में जुटी थीं और इसी दौरान वह दिल्ली के राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय पहुंची। वहां उनकी मुलाकात 18 साल के लंबे और ध्यानाकर्षित करने वाले एक युवक से हुई।

'द न्यूयॉर्क टाइम्स' से फोन पर बातचीत के दौरान निर्देशक ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि अभिनेता उस समय 18 साल के थे और उनके पास एक अद्भुत चेहरा था और सबसे ज्यादा दिलचस्प बात थी कि वह काम को लेकर बेहद केंद्रित थे। काफी कुछ गौर करते थे और खुले दिल के थे, कोई घमंड नहीं था।

नायर ने कहा कि अभिनेता उनके आग्रह पर नाट्य विद्यालय छोड़ उनके साथ दो-तीन महीने के लिए मुंबई आ गए। निर्देशक यहां एक फ्लैट में अन्य सिनेमेटोग्राफर और सड़क के कुछ बच्चों के साथ रहती थीं। इस फिल्म में पहले वह एक गिरोह के सरगना सलीम का किरदार अदा करने वाले वाले थे लेकिन बाद में उन्हें एक ऐसे पत्रकार का किरदार दिया गया जो फिल्म में एक बच्चे के लिए उसकी मां को पत्र लिखता तो है लेकिन उसे भेजता नहीं है। इस फिल्म में यह किरदार काफी छोटा था। पहले जो किरदार उन्हें दिया जाने वाला था, वह लंबाई के हिसाब से उनके लिए नहीं जंचा था ।

नायर ने कहा कि अभिनेता को यह बताना बुरा तो था लेकिन वह यह बात समझ गए और दोनों इसके बाद दोस्त बन गए। इस फिल्म के 16 साल बाद नायर ने ‘ द नेमसेक’ में खान को मुख्य भूमिका में लिया। यह फिल्म झुम्पा लाहिड़ी की इसी नाम से आई किताब पर बनी थी। इस फिल्म में इरफान (अशोक) के बेटे का किरदार अदा करने वाले कल पेन ने भी अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है।

नायर एक साल पहले अभिनेता से अंतिम बार लंदन में मिली थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी