मुख्य समाचार

उत्तराखंड के चम्पावत जिले के राहत शिविरों में लॉकडाउन ने इन मजदूरों को सिखा दिया पढ़ना लिखना

PBNS India

कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं होती. जब जागो, तभी सवेरा. लॉडाउन में फंसे उत्तराखंड के चम्पावत जिले के राहत शिविरों में रह रहे मजदूर इस कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं.इन शिविरों में ये न केवल शिक्षित हो रहे हैं, बल्कि इस कोरोना संकटकाल में प्राणायाम, कपाल भारती योग आदि शारीरिक क्रियाओं को कर खुद को सेहतमंद भी बना रहे हैं.

वायरस की वजह से विजय दिवस के संक्षिप्त कार्यक्रम में शामिल हुए पुतिन

Bhasha

विजय दिवस रूस का सबसे महत्वपूर्ण अवकाश है और इस बार के आयोजन के और भव्य होने की उम्मीद थी क्योंकि यह जीत की 75वीं वर्षगांठ है लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के प्रयासों के तहत लाल चौक पर होने वाली भव्य परेड और लोगों के जुलूस का आयोजन रद्द कर दिया गया।

अभी तक चली हैं 302 ‘श्रमिक स्पेशल’ ट्रेनें, करीब 3 लाख श्रमिकों को गंतव्य तक पहुंचाया : रेलवे

Bhasha

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि भारतीय रेल ने शनिवार को 47 ट्रेनें चलाने की योजना बनायी थी, जिनमें से 34 रवाना हो चुकी हैं।

सुनिश्चित करो कि फार्मेसी से दवा वितरण अविलंब शुरू हो: दिल्ली उच्च न्यायालय ने एम्स से कहा

Bhasha

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रजनीश भटनागर की पीठ ने एम्स से तौर-तरीकों पर काम करने और सुनवाई की अगली तारीख 14 मई से पहले अनुपालन रिपोर्ट दायर करने को कहा।

देशमुख ने कोरोना वायरस से मुकाबला कर रहे पुलिसकर्मियों का आभार जताया

Bhasha

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की ‘डिस्प्ले पिक्चर’ या डीपी पर राज्य पुलिस का लोगो लगाया।

लॉकडाउन के दौरान पीएम-किसान योजना में 9.13 करोड़ किसानों को सरकार ने दिये 18,253 करोड़ रुपये

Bhasha

सीतारमण ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘मार्च 2020 के बाद से लॉकडाउन के दौरान देश भर के 9.13 करोड़ किसानों को पीएम-किसान योजना के तहत 18,253 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। लगभग तीन करोड़ किसानों ने कुल 4,22,113 करोड़ रुपये के कृषि ऋण की किस्तें चुकाने से तीन महीने की राहत का लाभ उठाया है।’’

मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं, किसी भी बीमारी से पीड़ित नहीं : अमित शाह

Bhasha

गृह मंत्री ने बयान जारी कर कहा कि पिछले कुछ दिनों से ‘‘कुछ दोस्त’’ उनके स्वास्थ्य के बारे में अफवाह फैला रहे थे और ‘‘कुछ लोगों ने ट्वीट के माध्यम से मेरे लिए मौत की कामना भी की थी।’’

जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 13 और मामले सामने आये, मामलों की कुल संख्या 836 हुई

Bhasha

उन्होंने बताया कि कश्मीर घाटी से 12 नये मामले और जम्मू से एक मामला सामने आया है।

चीन की सामाजिक राजनीतिक व्यवस्था ने साबित किया कि वह किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम :शी

Bhasha

कोरोना वायरस के खिलाफ शुरू में कार्रवाई नहीं करने के लिए चीन की पूरी दुनिया में हो रही आलोचना के बाद शी का यह बयान आया है। चीन के अधिकारियों के मुताबिक यह वायरस पिछले वर्ष दिसम्बर में चीन के शहर वुहान में सामने आया था।

कोलंबियाई विज्ञापन कंपनी ने अस्पतालों में बिस्तर और ताबूतों की कमी का समाधान पेश किया

Bhasha

कंपनी के प्रबंधक रोडोल्फो गोमेज ने कहा कि निकटवर्ती इक्वाडोर में हाल में हुई घटनाओं को देखने के बाद वे मदद के लिये कोई तरीका तलाशने को प्रेरित हुए।

अडाणी ट्रांसमिशन का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 60 प्रतिशत घटकर 59 करोड़ रुपये पर

Bhasha

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि 185 करोड़ रुपये की राशि को एकबारगी बट्टे खाते में डालने की वजह से उसके मुनाफे में गिरावट आई है।

बलात्कार के अपराध से जुड़े सवालों के जवाबों पर लिखी गई किताब ‘‘वाई मैन रेप’’

Bhasha

‘‘वाई मैन रेप: एन इंडियन अंडरकवर इंवेस्टिगेशन’’ शीर्षक वाली इस किताब को तारा कौशल ने लिखा है। यह किताब अगले महीने जारी होनी है।

वायदा कारोबार में भाव टूटने से सरसों किसान को नुकसान, पाम तेल में सुधार

Bhasha

बाजार सूत्रों ने बताया कि जयपुर के वायदा कारोबार में सरसों के जुलाई अनुबंध का भाव 4,425 रुपये क्विन्टल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से काफी कम यानी 4,155 बोला जा रहा है। इस पर कंडीशन के तहत प्रति क्विन्टल तेल पर 400 रुपये की कटौती, लगभग 85 रुपये का वारदाना खर्च, पांच से छह प्रतिशत का मंडी शुल्क व अन्य खर्चे, राजस्थान में बहस्पतिवार से लगाये गये दो प्रतिशत के कृषक कल्याण शुल्क आदि को मिलाकर देखा जाये तो किसानों को 3,450 रुपये क्विन्टल का भाव प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि वायदा कारोबार में विदेशी कंपनियां स्थानीय बड़े कारोबारियों के साथ मिलकर सरसों के भाव तोड़ रही हैं जिससे सरसों बिक्री के मौसम में किसान परेशान हैं।

आईसीआईसीआई बैंक का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 26 प्रतिशत बढ़कर 1,221 करोड़ रुपये

Bhasha

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 23,443.66 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 20,913.82 करोड़ रुपये थी।

रमेश पोखरियाल ने कहा- CBSE 10वीं और 12वीं कक्षा के मूल्यांकन के लिए 3 हजार केंद्र बनाए गए

Rakesh Singh

केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ने सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'कुछ परीक्षाएं बची हुई हैं. वो परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच में आयोजित की जाएंगी.' इसके अलावा उन्होंने आगे बताया कि, 'जो 173 विषयों की परीक्षाएं हो चुकी थीं, उनकी 1.5 करोड़ से भी ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए 3 हजार स्कूलों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है.

गौतमबुद्ध जिले नगर में कोविड-19 के दो नये मामले सामने आए

Bhasha

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शनिवार को 100 लोगों की जांच रिपोर्ट आई जिनमें दो लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

मेघालय में कोविड-19 का एक और मामला; कुल मामले 13 हुए

Bhasha

कोविड-19 के कुल 13 मामलों में से अब केवल दो मरीजों का इलाज चल रहा हैं, जिसमें शिलांग में सामने आया ताजा मामला भी शामिल है।

उप्र में 'डोर स्टेप डिलीवरी' के तहत 23, 700 से अधिक किराना दुकानों का परिचालन

Bhasha

अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ''डोर-स्टेप-डिलीवरी व्यवस्था के अन्तर्गत 23,775 किराना दुकानें क्रियाशील हैं, जिनके माध्यम से 51, 893 डिलीवरी मैन आवश्यक सामग्री निरंतर पहुंचा रहे हैं।''

कोविड-19: सिंगापुर में संक्रमण के मामलों में गिरावट

Bhasha

संक्रमण के रोजाना सामने आने वाले मामलों में शनिवार को कमी देखी गई।

दिल्ली में कोरोना वायरस से मौत के मामलों को लेकर भ्रम: सरकार के आंकड़े अस्पतालों के आंकड़ों से भिन्न

Bhasha

दिल्ली सरकार ने अपने स्वास्थ्य बुलेटिन में शुक्रवार को कोरोना वायरस से मरनेवालों की संख्या 68 बताई। उसका यह संख्या एम्स, सफदरजंग, राम मनोहर लोहिया और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज सहित 10 अस्पतालों से एकत्र किए गए डेटा पर आधारित है।

Categories