मेघालय में कोविड-19 का एक और मामला; कुल मामले 13 हुए

कोविड-19 के कुल 13 मामलों में से अब केवल दो मरीजों का इलाज चल रहा हैं, जिसमें शिलांग में सामने आया ताजा मामला भी शामिल है।

जमात

शिलांग, नौ मई मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने शनिवार को कहा कि मेघालय में एक और व्यक्ति को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है।

कोविड-19 के कुल 13 मामलों में से अब केवल दो मरीजों का इलाज चल रहा हैं, जिसमें शिलांग में सामने आया ताजा मामला भी शामिल है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘दुर्भाग्य से हमारे यहां शिलांग में एक और मामला सामने आया है। यह व्यक्ति उसी घर में काम करता था, जिसमें पहले पाए गए संक्रमित व्यक्ति करता था। एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग संक्रमित व्यक्ति के सभी प्राथमिक संपर्कों की जांच कर रहा है और इस प्रक्रिया में इस नए मामले का पता चला। व्यक्ति सुरक्षित और स्वस्थ है और उसमें कोई लक्षण नहीं दिखा रहा है।’’

स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि इस व्यक्ति की पहले भी दो बार जांच की गई थी, लेकिन उसमें उसे संक्रमित नहीं पाया गया था।

मेघालय में अब तक एक मौत समेत कोविड-19 के 13 मामले सामने आए हैं। 10 व्यक्ति बीमारी से उबर चुके हैं।

राज्य में पहला कोविड-19 मामला 13 अप्रैल को सामने आया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू