बलात्कार के अपराध से जुड़े सवालों के जवाबों पर लिखी गई किताब ‘‘वाई मैन रेप’’

‘‘वाई मैन रेप: एन इंडियन अंडरकवर इंवेस्टिगेशन’’ शीर्षक वाली इस किताब को तारा कौशल ने लिखा है। यह किताब अगले महीने जारी होनी है।

जमात

नयी दिल्ली, नौ मई बलात्कार के अपराध को अंजाम देने वाले पुरुषों के व्यवहार से जुड़े सवालों के जवाबों का पता लगाने और इससे संबंधित तथ्यों को लेकर एक विस्तृत जांच पड़ताल की गई और इस पर एक किताब लिखी गई है।

‘‘वाई मैन रेप: एन इंडियन अंडरकवर इंवेस्टिगेशन’’ शीर्षक वाली इस किताब को तारा कौशल ने लिखा है। यह किताब अगले महीने जारी होनी है।

किताब में कौशल ने विस्तृत जांच पड़ताल के जरिये उन कारणों को समझने की कोशिश की है कि महिलाएं खुद को असुरक्षित क्यों समझती है। इसमें नौ पुरुषों के साथ साक्षात्कार और बैठकें शामिल हैं, जिनकी यौन हिंसा कृत्यों को अंजाम देने की प्रवृत्ति रही है।

किताब के लिए कौशल की शोध पद्धति देश के विभिन्न हिस्सों में बलात्कार करने वाले नौ पुरुषों के साथ एक सप्ताह तक का समय बिताना था।

लेखिका ने उनके घर के माहौल में समय बिताया, उनसे बात की और उनका तथा उनके परिवारों एवं मित्रों का अवलोकन किया।

कौशल ने कहा कि उन्होंने अपनी पहचान गुप्त रखते हुए विभिन्न नामों, ईमेल और फेसबुक आईडी से संपर्क किया।

उन्होंने कहा कि उन्होंने 250 प्रश्न पूछे और ‘‘उनके द्वारा देखी गई बातें सभी पुरुषों में समान थीं, लेकिन मैंने उन्हें कभी नहीं बताया कि मैं उन पर शोध कर रही हूं क्योंकि बलात्कारी के रूप में उनकी पहचान की गई थी।’’

जिन पुरुषों का साक्षात्कार किया गया वे समाज के सभी वर्गों से जुड़े हुए लोग थे- एक डॉक्टर जिन्होंने 12 वर्षीय अपनी मरीज से बलात्कार किया, एक बेरोजगार व्यक्ति जिसने अपने पूर्व प्रेमिका को मारने का फैसला किया, एक युवक जो सामूहिक बलात्कार की घटना में शामिल रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Shreyas Iyer IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, PBKS के कप्तान के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 227 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड