देशमुख ने कोरोना वायरस से मुकाबला कर रहे पुलिसकर्मियों का आभार जताया

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की ‘डिस्प्ले पिक्चर’ या डीपी पर राज्य पुलिस का लोगो लगाया।

जमात

मुंबई, नौ मई महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कोरोना वायरस से निपटने में अग्रिम पंक्ति में खड़े पुलिसकर्मियों के प्रति शनिवार को आभार जताया।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की ‘डिस्प्ले पिक्चर’ या डीपी पर राज्य पुलिस का लोगो लगाया।

उन्होंने लोगों से कहा कि वे 24 घंटे काम करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए बड़ी संख्या में ऐसा करें।

कोरोना वायरस से कई पुलिसकर्मी भी संक्रमित हुए हैं और इनमें से छह की मौत हुई है।

देशमुख ने अपने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘इस बात को उजागर करने की आवश्यकता है कि मेरे पुलिस परिवार के भाई अकेले नहीं हैं। लोग पुलिस की उतनी ही देखभाल करते हैं जितनी मैं उनकी गृह मंत्री के रूप में करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी बहादुर पुलिस के सम्मान में फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी के रूप में महाराष्ट्र पुलिस का लोगो रखूंगा। आपको भी पुलिस वालों को सम्मानित करने के लिए बड़ी संख्या में भाग लेते हुए (डीपी के रूप में) लोगो का इस्तेमाल करना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now