मुख्य समाचार
चीन अपने बुरे बर्ताव से बाज नहीं आ रहा है: अमेरिकी राजनयिक
Bhashaदक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों के लिये वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक एलिस जी वेल्स ने कहा कि भारत-चीन सीमा पर तनाव और विवादित दक्षिण चीन सागर में बीजिंग के बढ़ते आक्रामक व्यवहार का कुछ-न-कुछ संबंध जरूर है।
स्कोडा आटो फॉक्सवैगन ने औरंगाबाद संयंत्र में उत्पादन शुरु किया
Bhashaकंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि औरंगाबाद केन्द्र में एक पाली (एकल शिफ्ट) में कम जनशक्ति के साथ काम कर रही है जहां वह अगले सप्ताह की पेशकश से पहले नई सुपर्ब का उत्पादन करेगी और बाद में अन्य मॉडलों और ब्रांडों को शामिल करेगी क्योंकि कंपनी धीरे-धीरे अपना उत्पादन बढ़ा रही है।
नड्डा, परमार ने पूर्व भाजपा विधायक वर्मा के निधन पर शोक जताया
Bhashaभाजपा नेता वर्मा का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
घरेलू उड़ानों के परिचालन के लिए दिशानिर्देश जारी: एक चेक-इन बैग की अनुमति, किराये की सीमा तय होगी
Bhashaमंत्रालय ने कहा कि वह हवाई किराए की न्यूनतम एवं अधिकतम सीमा निर्धारित करेगा और विमानन कंपनियों को कोविड-19 महामारी के दौर में इनका पालन करना होगा।
प्रवासी श्रमिकों के आने के साथ उत्तरप्रदेश के जिलों में कोविड-19 के मामलों में इजाफा
Bhashaराजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी में बुधवार को 95 कोरोना संक्रमित मरीज मिले । बाराबंकी जैसे छोटे जिले के लिए यह काफी बड़ा आंकड़ा है। हालांकि जिलाधिकारी आदर्श सिंह ने कहा कि हमने समय रहते इन लोगों को चिन्हित कर लिया तथा संक्रमण को और अधिक फैलने से रोकने में काफी हद तक सफल रहे ।
देशभर में ‘कॉमन सर्विस सेंटरों’ पर शुरू होगी टिकटों की बुकिंग, और ट्रेनें चलेंगी : रेल मंत्री
Bhasha‘कॉमन सर्विस सेंटर’ ग्रामीण और दूरस्थ स्थानों पर सरकार की ई-सेवाओं को उपलब्ध कराने वाले केंद्र हैं। ये सेंटर उन स्थानों पर होते हैं जहां कम्प्यूटरों और इंटरनेट की उपलब्धता बहुत कम है या नहीं है।
अयोध्या में राम जन्मभूमि पर खुदाई में मिली प्राचीन मूर्तियां और शिवलिंग, सुब्रमण्यम स्वामी बोले- मैं आश्चर्यचकित नहीं
Anita Ramलॉकडाउन के बीच अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. इस बीच समतलीकरण के दौरान राम जन्मभूमि से कई देवी-देवताओं की कई प्राचीन खंडित मूर्तियां, 5 फुट लंबा शिवलिंग, नक्काशी वाले बलुआ पत्थर जैसी कई चीजें मिली हैं. इस मसले पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा है कि वह आश्चर्यचकित नहीं हैं.
बांग्लादेश के ऊपर मंडरा रहा चक्रवाती तूफान 'अम्फान' का खतरा, कुछ घंटों में होगा कमजोर
IANSभारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में एक दिन पहले 12 लोगों की जान ले चुका चक्रवाती तूफान अम्फान अब बांग्लादेश पर 70 कि. मी. प्रति घंटा की रफ्तार से घुमड़ रहा है. चक्रवात ने बुधवार को काफी कहर ढाया था. तेज तूफान की वजह से काफी घरों को नुकसान पहुंचा. इसके अलावा पेड़-पौधे उखड़ गए और बिजली के खंभे भी गिर गए.
अमेरिकी दूत अफगानिस्तान में लड़खड़ाते शांति समझौते में जान फूंकने पहुंचे
Bhashaअमेरिका के शांतिदूत जलमय खलीलजाद ने बृहस्पतिवार को अपने ट्वीटों में सप्ताह के प्रारंभ में दोहा में तालिबान प्रतिनिधियों के साथ तथा बुधवार को अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी एवं साथी नेता अब्दुला अब्दुला के साथ हुई बैठकों का जिक्र किया। इन सभी का लक्ष्य फरवरी में हुई अमेरिका-तालिबान संधि में जान फूंकना है।
बिहार में कोरोना वायरस से एक और व्यक्ति की मौत, मृतक संख्या बढ़कर 10 हुई
Bhashaबिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 105 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,780 हो गयी है ।
बॉलीवुड हस्तियों ने अम्फान चक्रवात से प्रभावित लोगों की सुरक्षा की कामना की
Bhashaइस प्रचंड चक्रवाती तूफान से कम से कम 12 लोगों मौत हो चुकी है तथा कोलकाता और पश्चिम बंगाल के कई हिस्से तबाह हो गए हैं। चक्रवात के चलते बड़ी तादाद में पेड़ उखड़ गए हैं, हजारों घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। राज्य के निचले इलाकों को काफी नुकसान हुआ है।
केंद्र सरकार द्वारा जारी राहत पैकेज नहीं मिलने पर ट्रांसपोर्टरों ने दी चक्का जाम की चेतावनी
IANSकेन्द्र सरकार द्वारा 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज में राहत नहीं मिलने पर ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने ट्रकों का चक्का जाम करने की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि हमने रेस्कयू पैकेज में ईएमआई, टैक्स, मोटर बीमा, नेशनल परमिट, गुड्स टैक्स, ब्याज माफी जैसे तत्काल राहत वाले उपाय की मांग की थी.
चक्रवात तूफान ‘अम्फान’ से बांग्लादेश में तबाही, 10 लोगों की मौत
Bhashaअधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।
भाजपा पर कोरोना को लेकर राजनीति कर रही है: जयंत पाटिल
Bhashaभाजपा की महाराष्ट्र इकाई को बचकाना करार देते हुए पाटिल ने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में महाराष्ट्र कोविड-19 की जांच, रोगियों की पहचान करने, उनका इलाज करने तथा प्रवासी श्रमिकों के लिए व्यवस्था करने में अग्रणी है।
Eid Mubarak 2020 In Advance Wishes & Images: संगे-संबंधियों से कहें ईद मुबारक इन एडवांस, भेजें से आकर्षक हिंदी WhatsApp Stickers, Photos, Facebook Greetings, GIFs, Quotes और वॉलपेपर्स
Anita Ramअगर आप भी उन लोगों में से एक हैं जो ईद मुबारक कहने के लिए अभी से बेकरार हैं तो इन आकर्षक हिंदी विशेज, इमेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फोटोज, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ, कोट्स और वॉलपेपर्स को सोशल मीडिया के जरिए भेजकर अपने सगे-संबंधियों को ईद मुबारक इन एडवांस कह सकते हैं.
कोविड-19 ने भारतीय टीम के लिये योजनाओं पर पानी फेर दिया: स्टिमक
Bhashaकोविड-19 महामारी के चलते वैश्विक खेल कैलेंडर काफी प्रभावित हुआ है और भारतीय फुटबॉल भी इससे अछूती नहीं रही। टीम का मौजूदा एशियाई चैम्पियन कतर के खिलाफ फीफा विश्व कप कतर 2022 क्वालीफायर पहले ही स्थगित हो चुका है और टीम के मैत्री मैचों पर भी पानी फिर गया है।
बिहार: क्वारंटाइन केंद्र में आत्महत्या करने वाला मजदूर निकला कोरोना पॉजिटिव, जांच जारी
IANSबिहार के वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक क्वारंटाइन केंद्र में बुधवार की शाम एक व्यक्ति ने अपने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. अब गुरुवार को मृतक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन कहा जा रहा है कि मृतक मानसिक तनाव में था.
'मिर्जया' के बाद का सफर सैयामी खेर के लिए नहीं था आसान, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
IANSअपनी पहली फिल्म 'मिज्र्या की असफलता से गुजरना सैयामी खेर के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने खुद पर या अपनी योग्यता पर से विश्वास नहीं खोया. अभिनेत्री का कहना है कि मुश्किल के समय ने उन्हें धैर्य रखने और आगे बढ़ने की सीख दी.
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नए मामले
Bhashaराज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि राजनांदगांव जिले में चार लोगों में, जांजगीर चांपा जिले के तीन लोगों में तथा रायपुर, सरगुजा, कांकेर और बालोद जिले के एक-एक व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।
कोविड-19 का प्रकोप खत्म होने के बाद भारत को बाजार के अनुकूल नजरिया अपनाना होगा: अमेरिकी राजनयिक
Bhashaदक्षिण और मध्य एशिया के लिए विदेश विभाग की कार्यवाहक सहायक मंत्री एलिस वेल्स ने कहा कि अमेरिका व्यापार समझौता चाहता है, लेकिन भारत ऐसा नहीं कर पाया।