अमेरिकी दूत अफगानिस्तान में लड़खड़ाते शांति समझौते में जान फूंकने पहुंचे

अमेरिका के शांतिदूत जलमय खलीलजाद ने बृहस्पतिवार को अपने ट्वीटों में सप्ताह के प्रारंभ में दोहा में तालिबान प्रतिनिधियों के साथ तथा बुधवार को अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी एवं साथी नेता अब्दुला अब्दुला के साथ हुई बैठकों का जिक्र किया। इन सभी का लक्ष्य फरवरी में हुई अमेरिका-तालिबान संधि में जान फूंकना है।

इस हिंसा के लिए मौटे तौर पर इस्लामिक स्टेट को जिम्मेदार ठहराया गया है और अमेरिका के बढ़े हुए बम हमलों में यही संगठन निशाने पर है।

अमेरिका के शांतिदूत जलमय खलीलजाद ने बृहस्पतिवार को अपने ट्वीटों में सप्ताह के प्रारंभ में दोहा में तालिबान प्रतिनिधियों के साथ तथा बुधवार को अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी एवं साथी नेता अब्दुला अब्दुला के साथ हुई बैठकों का जिक्र किया। इन सभी का लक्ष्य फरवरी में हुई अमेरिका-तालिबान संधि में जान फूंकना है।

खलीलजाद ने अफगानिस्तान के लंबे संघर्ष के सभी पक्षों से हिंसा में कमी लाए जाने की अपील की। अमेरिका की सेना 19 सालों से इस संघर्ष में उलझी हुई है।

उन्होंने यह भी कहा कि शांति समझौते के दूसरे और अहम चरण को शुरू करने में पहले ही बहुत सारा वक्त बर्बाद हो चुका है। इस संधि में तालिबान और अफगानिस्तान के राजनीतिक नेतृत्व के बीच वार्ता का आह्वान है।

अब्दुला ने पिछले साल सितंबर में राष्ट्रपति चुनाव जीत चुके गनी के साथ कई महीनों तक चले विवाद का अंत करने के लिए उनके साथ समझौता किया था और अब वही इन प्रयासों की अगुवाई करेंगे। अब्दुला ने सत्ता साझेदारी के तहत गनी की जीत स्वीकार की थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह एक बार फिर कहा था कि अमेरिकी सैनिकों पर देश की पुलिस व्यवस्था का गलत जिम्मा डाला गया है और अफगानिस्तान को यह काम संभालना चाहिए।

अमेरिका के रक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उनकी बड़ी चिंता अफगानिस्तान में आईएस से जुड़े संगठन की बढ़ती सक्रियता है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\