मुख्य समाचार

Gujarat Sexual Harassment: गुजरात में 52 वर्षीय कारोबारी पिता की शर्मनाक कारतूत, अपनी दो बेटियों और दो नाबालिग भांजियों के यौन उत्पीड़न का आरोप; गिरफ्तार

Nizamuddin Shaikh

गुजरात के गीर सोमनाथ जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने अपनी दो बेटियों और दो नाबालिग भांजियों का चार साल तक यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक 52 वर्षीय कारोबारी को गिरफ्तार किया है.

Ayodhya News Today: अयोध्या में आज कैसा रहेगा मौसम? राम मंदिर CEO, चढ़ावा चोरी जांच और SC सुनवाई समेत यहां पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

Nizamuddin Shaikh

अयोध्या में आज का दिन राम मंदिर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों के साथ शुरू हो रहा है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट मंदिर के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की शक्तियों और जिम्मेदारियों को परिभाषित करने की तैयारी में है. वहीं, मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले में जांच तेज हो गई है

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना: 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज, जानें जरूरी डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का तरीका

Nizamuddin Shaikh

केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना (AB-PMJAY) के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को ₹5 लाख का मुफ्त वार्षिक स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है. इस योजना में किसी भी तरह की आय सीमा नहीं रखी गई है. जानिए आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज और रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया

Bharat Bandh on July 15, 2026? क्या 15 जुलाई 2026 को सच में है 'भारत बंद'? जानें सोशल मीडिया पर वायरल दावे की हकीकत

Nizamuddin Shaikh

सोशल मीडिया पर 15 जुलाई 2026 को देशव्यापी 'भारत बंद' और चक्का जाम को लेकर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है. ईंधन की कीमतों और इथेनॉल ब्लेंडिंग नीति से जुड़ी मांगों वाले इस दावे की पड़ताल में सामने आया है कि किसी भी प्रमुख संगठन या सरकार ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

How to Apply For Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना के बड़े लाभ, घर बैठे ऐसे करें आवेदन; जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Nizamuddin Shaikh

केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है. जानिए 2026 के नवीनतम अपडेट के अनुसार कौन इसके पात्र हैं और कैसे आवेदन किया जा सकता है.

Gold Rate Today: उतार चढ़ाव के बीच सोने की कीमतों में स्थिरता, दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में जानें आज क्या हैं 22K और 24K के ताजा भाव

Nizamuddin Shaikh

भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार, 13 जुलाई 2026 को सोने की कीमतों में स्थिरता दर्ज की गई है. देश के अधिकांश बड़े शहरों में 24 कैरेट सोना 1,43,120 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,31,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है

CBSE Class 10 Second Board Result 2026: सीबीएसई 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा के परिणाम जल्द होंगे घोषित, ऐसे चेक करें अपनी प्रोविजनल मार्कशीट

Nizamuddin Shaikh

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित करने जा रहा है. 15 से 21 मई 2026 तक आयोजित इस परीक्षा में शामिल छात्र आधिकारिक वेबसाइट, डिजीलॉकर और उमंग ऐप के जरिए अपने नतीजे देख सकेंगे

Railway Viral Video: 'हनीमून सुइट' के बाद अब प्राइवेट सैलून कोच में पूजा-पाठ, पश्चिम एक्सप्रेस का वीडियो वायरल होने के बाद ट्रेनों में सफर को लेकर फिर छिड़ी बहस

Nizamuddin Shaikh

रेलवे की सैलून कार असल में चलती-फिरती आलीशान कोठी या प्राइवेट लग्जरी सुइट की तरह होती है. आमतौर पर इनका उपयोग रेलवे के उच्च अधिकारियों और वीआईपी (VIP) मूवमेंट के लिए किया जाता है. हालांकि, आम जनता या कॉर्पोरेट घराने भी आईआरसीटीसी के जरिए तय शुल्क देकर इसे निजी यात्रा के लिए बुक कर सकते हैं.

Gandhinagar Shocker: गांधीनगर में ब्लैकमेलिंग का खौफनाक अंत, महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर जबरन Sex बनाने वाले युवक की दंपति ने की हत्या; दोनों गिरफ्तार

Nizamuddin Shaikh

गुजरात के गांधीनगर जिले में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एक दंपति ने अपने 20 वर्षीय पड़ोसी की गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी युवक महिला का नहाते समय वीडियो बनाकर उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था.

Agra Cantt Viral Video: आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन रोकने को लेकर विवाद के बाद डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट से मारपीट का मामला, RPF के 5 जवान निलंबित

Nizamuddin Shaikh

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर हीराकुंड एक्सप्रेस को रोकने के विवाद में आरपीएफ जवानों द्वारा डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट से मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन ने 5 आरपीएफ कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है और मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.

Patna Latest News Today, July 13: बिहार के पटना में आज कैसा रहेगा मौसम, बांकेपुर उपचुनाव और भारी बारिश समेत यहां पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें एक क्लिक में

Abdul Kadir

पटना में आज बैंकुपर उपचुनाव के लिए नामांकन का अंतिम दिन है, जबकि शहर में भारी बारिश से जलजमाव और सड़क धंसने की समस्या बनी हुई है। बंटी हत्याकांड में नए खुलासे हुए हैं और बिहार में हेली-टूरिज्म की बुकिंग शुरू हो गई है।

Mumbai News Today: मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम, ताज होटल को बम की धमकी, महाराष्ट्र में आवास अधिनियम संशोधन समेत पढ़ें दिनभर की ताजा खबरें यहां पढ़ें एक नजर में

Nizamuddin Shaikh

मुंबई में 13 जुलाई, 2026 को ताज होटल को बम की धमकी मिली, जिसे बाद में अफवाह घोषित किया गया. महाराष्ट्र में इलेक्ट्रिक बोट हब और आवास अधिनियम संशोधन पर भी खबरें.

Bangkok Pub Fire Video: बैंकॉक में दर्दनाक हादसा, पब में लगी भीषण आग; 27 लोगों की मौत, सामने आया दिल दहला देने वाला वीडियो

Nizamuddin Shaikh

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के चाटुचक जिले में एक लोकप्रिय पब में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई है. सोशल मीडिया पर हादसे के विजुअल्स वायरल हो रहे हैं और चश्मदीदों ने घटना की भयावहता को बयां किया है.

Team India Likely Playing XI Against England In 1st ODI Match: टी20 सीरीज की हार भुलाकर वनडे में उतरेगी टीम इंडिया, पहले मुकाबले में ऐसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

Siddharth Raghuvanshi

टी20 सीरीज में भारतीय बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं. हालांकि, वनडे सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी से टीम इंडिया मजबूत नजर आ रही है. तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं, जबकि उनकी जगह युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को स्क्वाड में शामिल किया गया है.

कल का मौसम: पटना, नालंदा, जहानाबाद समेत बिहार के अन्य जिलों में 13 जुलाई को मौसम कैसा रहेगा?

Anita Ram

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार में 13 जुलाई से 15 जुलाई 2026 के बीच मौसम में तेजी से बदलाव का पूर्वानुमान जारी किया है. राज्य के 27 जिलों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कटिहार जिले में अत्यंत भारी बारिश की आशंका जताई गई है.

EPF Interest Credit 2026: खाते में आया या नहीं 8.25% ब्याज? घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन चेक

Siddharth Raghuvanshi

अगर 20 जुलाई तक भी आपके PF पासबुक में 8.25% ब्याज दिखाई नहीं देता है, तो कुछ दिन और इंतजार करें क्योंकि करोड़ों खातों में ब्याज अपडेट होने में समय लग सकता है. इसके बाद भी अपडेट नहीं होने पर आप EPFiGMS (EPFO Grievance Management System) के जरिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

India vs England ODI Series Live Streaming And Telecast Details: भारत-इंग्लैंड के बीच अब वनडे सीरीज में होगा घमासान, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला

Siddharth Raghuvanshi

स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी लंबे समय बाद वनडे टीम में लौट रहे हैं. वह 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के बाद पहली बार इस फॉर्मेट में खेलते नजर आएंगे. चोट के कारण वह 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे. ऐसे में उनकी वापसी भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है.

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रच सकते हैं इतिहास, निशाने पर होंगे ये 4 बड़े रिकॉर्ड

Siddharth Raghuvanshi

विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 15,919 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 58.95 का रहा है. उन्हें इस खास उपलब्धि तक पहुंचने के लिए सिर्फ 81 रन की जरूरत है. ऐसा करते ही वह नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 16,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.

कल का मौसम: लखनऊ, आगरा, गोरखपुर समेत उत्तर प्रदेश में 13 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम, यहां जानें ताजा अपडेट

Anita Ram

उत्तर प्रदेश में मानसून के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार, 13 जुलाई 2026 को गोरखपुर और बलिया समेत पूर्वांचल के 13 जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है, जबकि नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ सहित पश्चिमी व मध्य यूपी में मौसम पूरी तरह शुष्क (नो रेन) रहेगा.

FIFA World Cup 2026 Semi Final Schedule: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के चारों सेमीफाइनलिस्ट तय, जानें भारत में कब और कितने बजे खेले जाएंगे मुकाबले

Siddharth Raghuvanshi

फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में फ्रांस और स्पेन की सिर्फ एक बार भिड़ंत हुई है. 2006 वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ-16 में फ्रांस ने स्पेन को 3-1 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया था. ऐसे में विश्व कप के मंच पर फ्रांस का रिकॉर्ड बेहतर है. दोनों टीमों के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए इस मुकाबले के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.

Categories