India vs England ODI Series Live Streaming And Telecast Details: भारत-इंग्लैंड के बीच अब वनडे सीरीज में होगा घमासान, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी लंबे समय बाद वनडे टीम में लौट रहे हैं. वह 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के बाद पहली बार इस फॉर्मेट में खेलते नजर आएंगे. चोट के कारण वह 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे. ऐसे में उनकी वापसी भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है.
India National Cricket Team vs England National Cricket Team ODI Series 2026 Live Streaming And Telecast Details: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार यानी 14 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन (Edgbaston) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों ने इस बहुप्रतीक्षित सीरीज के लिए अपने-अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी में टीम इंडिया एक बार फिर इंग्लैंड को उसके घर में चुनौती देने उतरेगी. वहीं हैरी ब्रूक (Harry Brook) इंग्लैंड की कमान संभालेंगे. इस सीरीज में रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली (Virat Kohli) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जैसे स्टार खिलाड़ियों की वापसी से मुकाबला और भी रोमांचक होने की उम्मीद है. यह भी पढ़ें: Jasprit Bumrah ODI Stats Against England: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, यहां देखें 'बूम-बूम बुमराह' का प्रदर्शन
टी20 सीरीज में मिली हार को भुलाकर अब टीम इंडिया की नजरें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार वापसी पर होंगी. दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 14 जुलाई से शुरू होगी. इस सीरीज में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की वापसी से भारतीय टीम पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. वहीं, हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम टी20 सीरीज की जीत का सिलसिला वनडे में भी जारी रखना चाहेगी.
टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे. दूसरी ओर इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक के हाथों में होगी, जिन्होंने हाल ही में टी20 सीरीज में अपनी टीम को 4-1 से जीत दिलाई थी. ऐसे में वनडे सीरीज के मुकाबले भी बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.
6 महीने बाद होगी विराट कोहली की वापसी
इस सीरीज में सबसे ज्यादा नजरें विराट कोहली पर रहेंगी. कोहली ने जनवरी 2026 के बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है. जून में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उनका चयन हुआ था, लेकिन हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वह पूरी सीरीज से बाहर हो गए थे. अब फिट होकर वह एक बार फिर टीम इंडिया की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे.
जसप्रीत बुमराह भी करेंगे वापसी
स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी लंबे समय बाद वनडे टीम में लौट रहे हैं. वह 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के बाद पहली बार इस फॉर्मेट में खेलते नजर आएंगे. चोट के कारण वह 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे. ऐसे में उनकी वापसी भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है.
टीम इंडिया में आखिरी समय पर बदलाव
वनडे सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया को झटका भी लगा. तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को भारतीय टीम में शामिल किया गया है.
IND vs ENG ODI Series 2026 का पूरा शेड्यूल
14 जुलाई 2026: पहला वनडे, एजबेस्टन, बर्मिंघम – 3:30 PM (IST)
16 जुलाई 2026: दूसरा वनडे, सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ – 5:30 PM (IST)
19 जुलाई 2026: तीसरा वनडे, लॉर्ड्स, लंदन – 3:30 PM (IST)
IND vs ENG ODI Series Live Streaming
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network पर किया जाएगा. वहीं, मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की स्क्वॉड
टीम इंडिया: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, ईशान किशन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार.
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, जेम्स कोल्स, विल जैक्स, रेहान अहमद, गस एटकिंसन, सैम करन, लियाम डॉसन, टॉम बैंटन, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, आदिल रशीद और जोश टंग.