Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रच सकते हैं इतिहास, निशाने पर होंगे ये 4 बड़े रिकॉर्ड
विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 15,919 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 58.95 का रहा है. उन्हें इस खास उपलब्धि तक पहुंचने के लिए सिर्फ 81 रन की जरूरत है. ऐसा करते ही वह नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 16,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.
India National Cricket Team vs England National Cricket Team ODI Series 2026 Details: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार यानी 14 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन (Edgbaston) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों ने इस बहुप्रतीक्षित सीरीज के लिए अपने-अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी में टीम इंडिया एक बार फिर इंग्लैंड को उसके घर में चुनौती देने उतरेगी. वहीं हैरी ब्रूक (Harry Brook) इंग्लैंड की कमान संभालेंगे. इस सीरीज में रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली (Virat Kohli) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जैसे स्टार खिलाड़ियों की वापसी से मुकाबला और भी रोमांचक होने की उम्मीद है. यह भी पढ़ें: Jasprit Bumrah ODI Stats Against England: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, यहां देखें 'बूम-बूम बुमराह' का प्रदर्शन
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार के बाद अब टीम इंडिया की नजरें वनडे सीरीज पर होंगी. दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 14 जुलाई से शुरू होगी. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी, जबकि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर सभी की निगाहों में होंगे. इस सीरीज में कोहली के पास कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा. आइए जानते हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली किन-किन उपलब्धियों को हासिल कर सकते हैं.
15,000 वनडे रन पूरे करने से सिर्फ 203 रन दूर
विराट कोहली ने अब तक 311 वनडे मैचों की 299 पारियों में 58.71 की शानदार औसत और 93.82 की स्ट्राइक रेट से 14,797 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 54 शतक और 77 अर्धशतक लगाए हैं. अगर वह इस सीरीज में 203 रन और बना लेते हैं तो वनडे क्रिकेट में 15,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. फिलहाल यह उपलब्धि सिर्फ सचिन तेंदुलकर (18,426 रन) के नाम दर्ज है.
लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का मौका
विराट कोहली के नाम लिस्ट-A क्रिकेट में कुल 59 शतक दर्ज हैं. इनमें वनडे क्रिकेट के 54 शतक और घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी में लगाए गए 5 शतक शामिल हैं. यदि कोहली इस सीरीज में दो शतक जड़ने में सफल रहते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर (60 शतक) को पीछे छोड़ते हुए लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.
इंग्लैंड के खिलाफ 1,500 वनडे रन पूरे करने की दहलीज पर
कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 38 वनडे मुकाबलों में 41.08 की औसत से 1,397 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं. उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ 1,500 वनडे रन पूरे करने के लिए 103 रन की जरूरत है. अगर वह यह आंकड़ा छू लेते हैं तो महेंद्र सिंह धोनी (1,546) और युवराज सिंह (1,523) के बाद इंग्लैंड के खिलाफ 1,500 या उससे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.
नंबर-3 पर खेलते हुए पूरे करेंगे 16,000 अंतरराष्ट्रीय रन
विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 15,919 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 58.95 का रहा है. उन्हें इस खास उपलब्धि तक पहुंचने के लिए सिर्फ 81 रन की जरूरत है. ऐसा करते ही वह नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 16,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.