EPF Interest Credit 2026: खाते में आया या नहीं 8.25% ब्याज? घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन चेक
अगर 20 जुलाई तक भी आपके PF पासबुक में 8.25% ब्याज दिखाई नहीं देता है, तो कुछ दिन और इंतजार करें क्योंकि करोड़ों खातों में ब्याज अपडेट होने में समय लग सकता है. इसके बाद भी अपडेट नहीं होने पर आप EPFiGMS (EPFO Grievance Management System) के जरिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
EPF Interest Credit 2026: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25 फीसदी ब्याज कर्मचारियों के पीएफ खातों में जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. EPFO के अनुसार, 15 जुलाई तक अधिकांश खातों में ब्याज जमा कर दिया जाएगा. ऐसे में करोड़ों EPF सदस्य अपने खाते में ब्याज क्रेडिट हुआ या नहीं, इसे ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते हैं. अगर 20 जुलाई तक भी पासबुक अपडेट नहीं होती है, तो सदस्य आधिकारिक शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं.
EPF में 8.25% ब्याज कैसे चेक करें?
EPFO अपने सदस्यों को पीएफ बैलेंस और ब्याज की जानकारी देखने के लिए कई आधिकारिक सुविधाएं उपलब्ध कराता है. इन सभी सेवाओं का इस्तेमाल पूरी तरह मुफ्त है.
EPFO Passbook Portal से ऐसे करें चेक
EPFO की आधिकारिक Passbook Portal पर जाएं.
अपने UAN और पासवर्ड से लॉगिन करें.
लॉगिन के बाद अपना Member ID चुनें.
अब आपकी पासबुक खुल जाएगी, जिसमें नई ब्याज एंट्री दिखाई देगी.
UMANG App से देखें PF बैलेंस
अपने मोबाइल में UMANG App खोलें.
Employee Centric Services में जाएं.
EPFO विकल्प चुनें.
View Passbook पर क्लिक करें.
UAN से लॉगिन कर अपना बैलेंस और ब्याज की जानकारी देखें.
मिस्ड कॉल देकर ऐसे जानें PF बैलेंस
अगर आपका मोबाइल नंबर UAN से लिंक है तो 9966044425 पर मिस्ड कॉल दें.
कॉल अपने आप कट जाएगी.
इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए PF बैलेंस और अंतिम योगदान (Last Contribution) की जानकारी मिल जाएगी.
SMS से ऐसे करें बैलेंस चेक
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से नीचे दिए गए फॉर्मेट में SMS भेजें.
EPFOHO UAN ENG
इसे 7738299899 पर भेजें. कुछ ही देर में SMS के जरिए आपके PF बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी.
अगर ब्याज अपडेट नहीं हुआ तो क्या करें?
अगर 20 जुलाई तक भी आपके PF पासबुक में 8.25% ब्याज दिखाई नहीं देता है, तो कुछ दिन और इंतजार करें क्योंकि करोड़ों खातों में ब्याज अपडेट होने में समय लग सकता है. इसके बाद भी अपडेट नहीं होने पर आप EPFiGMS (EPFO Grievance Management System) के जरिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
EPFO ने जारी की जरूरी सलाह
EPFO ने सभी सदस्यों को चेतावनी दी है कि वे अपना UAN, पासवर्ड या OTP किसी के साथ साझा न करें. EPFO कभी भी फोन करके पैसे जमा करने के लिए नहीं कहता. अगर किसी व्यक्ति की ओर से ऐसा दावा किया जाता है तो उससे सावधान रहें.
साथ ही, यदि आपका UAN एक्टिव नहीं है या Aadhaar, PAN और बैंक KYC अपडेट नहीं है, तो आपको डिजिटल सेवाओं का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है. ऐसे में जल्द से जल्द KYC अपडेट करवा लें.