मुख्य समाचार
LPG Booking: 1 अक्टूबर से बदलेंगे एलपीजी बुकिंग और सब्सिडी के नियम, बायोमेट्रिक e-KYC कराना अनिवार्य
Nizamuddin Shaikh1 अक्टूबर 2026 से एलपीजी सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. सब्सिडी वाले दरों पर गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए आधार बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया गया है. ई-केवाईसी न कराने वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा.
Electronics Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम लोगों को बड़ा झटका, 1 अक्टूबर से AC, TV और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामान 8 फीसदी तक होंगे महंगे
Nizamuddin Shaikhकच्चे माल जैसे तांबा (कॉपर), स्टील, एल्युमीनियम और क्रूड ऑयल के डेरिवेटिव्स के बढ़ते दामों के साथ-साथ पश्चिम एशिया संकट के कारण करेंसी में उतार-चढ़ाव और समुद्री माल ढुलाई (फ्रेट) खर्च बढ़ने को इस मूल्य वृद्धि का मुख्य कारण बताया गया है. साल 2026 में इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग द्वारा की जाने वाली यह तीसरी मूल्य वृद्धि होगी.
Thane Job Drive: महाराष्ट्र के ठाणे में 29 सितंबर को मेगा रोजगार मेले का आयोजन, 37 केंद्रों पर युवाओं को मिलेंगे नौकरी के अवसर
Nizamuddin Shaikhमहाराष्ट्र सरकार के कौशल विकास विभाग द्वारा 29 सितंबर को ठाणे जिले के 37 केंद्रों पर मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. इस पहल का उद्देश्य शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र के नियोक्ताओं से सीधे जोड़ना और रोजगार के नए अवसर प्रदान करना है.
PM Awas Yojana 2.0: प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए किसे मिलेगी ₹2.5 लाख की वित्तीय सहायता? जानें कौन है पात्र और कैसे करें आवेदन
Nizamuddin Shaikhकेंद्र सरकार की 'प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0' के तहत पात्र परिवारों को नया पक्का मकान बनाने या खरीदने के लिए ₹2.5 लाख तक की आर्थिक सहायता दी जाती है. जानिए कौन से वर्ग इस योजना के तहत पात्र हैं, इसके मुख्य घटक क्या हैं और आवेदन की पूरी प्रक्रिया क्या है.
India vs Afghanistan, 2nd Quarter-Final Match Live Score Update: एशियन गेम्स 2026 में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है क्वार्टर फाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
Siddharth Raghuvanshiटीम इंडिया की बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा और शिवम दुबे जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल विपक्षी बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं. दूसरी ओर अफगानिस्तान की टीम करीम जनत, नजीबुल्लाह जादरान और कप्तान दारविश रसूली से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी.
Nidhi Tiwari Dies: 'मिस प्रिटी इंडिया' निधि तिवारी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सोशल मीडिया पर आखिरी Facebook पोस्ट वायरल
Nizamuddin Shaikhमध्य प्रदेश के सिंगरौली में 30 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और 'मिस प्रिटी इंडिया 2024' की विजेता निधि तिवारी ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. आत्महत्या से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Ladki Bahin Yojana Update: लाडकी बहनों के लिए खुशखबरी! अगस्त की ₹1,500 की किस्त जमा होना शुरू, ऐसे चेक करें बैलेंस
Nizamuddin Shaikhमहाराष्ट्र सरकार की 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण' योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में अगस्त महीने का 1,500 रुपये का हप्ता जमा होना शुरू हो गया है. सामाजिक न्याय विभाग द्वारा 339 करोड़ रुपये का कोष महिला एवं बाल विकास विभाग को हस्तांतरित किए जाने के बाद यह राशि सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी जा रही है.
Dog Attack in MP: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में आवारा कुत्ते का आतंक, 35 से अधिक बच्चों और बुजुर्गों समेत लोगों को काटा
Nizamuddin Shaikhमध्य प्रदेश के शिवपुरी शहर में एक खूंखार आवारा कुत्ते ने कई इलाकों में आतंक मचाते हुए बच्चों समेत 35 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया. अस्पताल में घायलों के पहुंचने के बाद नगरपालिका की टीम ने चलाए गए सर्च ऑपरेशन के तहत कुत्ते को पकड़ लिया है.
Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में भारत बनाम अफगानिस्तान मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
Siddharth Raghuvanshiटीम इंडिया को इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती विपक्षी बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं. दूसरी ओर अफगानिस्तान के लिए करीम जनत, नजीबुल्लाह जादरान और कप्तान दारविश रसूली पर बड़ी जिम्मेदारी होगी.
How to Add Nominee in PF Account: पीएफ खाते में नॉमिनी का नाम कैसे करें ऐड? जानें आसान तरीका और पूरी प्रक्रिया
Nizamuddin Shaikhकर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पीएफ खाताधारकों के लिए ई-नॉमिनेशन (E-Nomination) प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल और आसान बना दिया है
Mumbai Lakes Update: महाराष्ट्र में बारिश की बेरुखी के बीच घटने लगा मुंबई की झीलों का जलस्तर, जानें ताजा स्थिति
Nizamuddin Shaikhमहाराष्ट्र में मानसून की सुस्ती और बारिश के रुख में आई कमी के कारण मुंबई को पेयजल आपूर्ति करने वाली झीलों का जलस्तर घटने लगा है. वर्तमान में सातों झीलों में कुल उपयोगी जल भंडारण 96.89 प्रतिशत दर्ज किया गया है, जो मानसून के ढलान के साथ धीरे-धीरे कम हो रहा है.
India vs Afghanistan Asian Games 2026 Quarter-Final Toss Winner Prediction: एशियन गेम्स में भारत और अफगानिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मुकाबले से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी
Siddharth Raghuvanshiभारत और अफगानिस्तान के बीच यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है, क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा. ऐसे में मुकाबले के साथ-साथ टॉस भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. आइए जानते हैं इस मैच में टॉस किस टीम के पक्ष में जा सकता है.
Mumbai Fire Brigade: मुंबई फायर ब्रिगेड को 3 महीनों में मिलीं 5,700 से अधिक इमरजेंसी कॉल; ज्यादातर मामले आग से जुड़े नहीं थे
Nizamuddin Shaikhमुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) ने पिछले तीन महीनों के दौरान 5,701 आपातकालीन कॉल पर त्वरित कार्रवाई की है. आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि इनमें से केवल 28% कॉल आग लगने से संबंधित थीं, जबकि 72% कॉल अन्य आपदाओं और राहत-बचाव कार्यों से जुड़ी थीं.
Lucknow Bike Fire Video: यूपी के लखनऊ में चलती बाइक में लगी आग, देखते ही देखते धू-धूकर जली
Nizamuddin Shaikhउत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के 1050 चौराहे के पास एक मोटरसाइकिल में अचानक भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
India vs Afghanistan, Asian Games 2026 Quarter-Final Match Key Players To Watch: एशियन गेम्स में आज अफगानिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें
Siddharth Raghuvanshiटीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट के लिए लगभग अपनी पहली पसंद की टी20 टीम उतारी है. बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे और वैभव सूर्यवंशी जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर टीम की सबसे बड़ी ताकत होंगे.
UP Food Safety: आम लोगों के स्वास्थ्य को लेकर यूपी सरकार सख्त, 15 अक्टूबर से मिठाइयों पर ‘यूज बाई डेट’ लिखना अनिवार्य
Nizamuddin Shaikhउत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने राज्य में 15 अक्टूबर 2026 से प्रदर्शित एवं भंडारित सभी मिठाइयों पर ‘यूज बाई डेट’ (उपयोग की अंतिम तिथि) लिखना अनिवार्य कर दिया है.
Delhi Weather Update: दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, दिन में हल्की बूंदाबांदी की संभावना
Nizamuddin Shaikhसोमवार, 28 सितंबर 2026 को दिल्ली का मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाला है, जिसमें दिन के दौरान हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है. सुबह 8 बजे तापमान 24°C के आसपास रहने की उम्मीद है, और दिन चढ़ने के साथ यह बढ़कर दोपहर 12 बजे के करीब 28°C तक पहुँच सकता है,
India vs Afghanistan Asian Games 2026 Quarter-Final Match Dream11 Prediction: एशियन गेम्स 2026 क्वार्टर फाइनल में भारत और अफगानिस्तान के बीच होगी टक्कर, इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी टीम
Siddharth Raghuvanshiभारत और अफगानिस्तान के बीच यह मुकाबला कागजों पर एकतरफा नजर आ रहा है. भारतीय टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में काफी मजबूत दिखाई दे रही है. वहीं अफगानिस्तान की टीम अपने स्पिन गेंदबाजों और अनुभवी खिलाड़ियों के दम पर चुनौती पेश करने की कोशिश करेगी. ऐसे में ड्रीम11 टीम बनाते समय सही खिलाड़ियों का चयन आपको बढ़त दिला सकता है.
Mumbai Weather Update: मुंबई में आज अधिकतम 32°C तापमान रहने की उम्मीद, दोपहर में बारिश की संभावना
Nizamuddin Shaikhसोमवार, 28 सितंबर 2026 को मुंबई का मौसम मुख्यतः साफ़ रहने की उम्मीद है, लेकिन दोपहर के समय बारिश की प्रबल संभावना है. अधिकतम तापमान 32°C तक पहुंच सकता है, जबकि महसूस होने वाला तापमान 32°C रहेगा
India vs Afghanistan T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और अफगानिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े
Siddharth Raghuvanshiटीम इंडिया इस मुकाबले में जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में भारत के पास शानदार संतुलन और अनुभव है. दूसरी तरफ अफगानिस्तान की युवा टीम अपनी स्पिन गेंदबाजी के दम पर चुनौती पेश करना चाहेगी. आइए मुकाबले से पहले दोनों टीमों के टी20 आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं.