Delhi Bus Accident: दिल्ली में DTC बस ने राहगीरों को मारी टक्कर, 1 की मौत और कई घायल; VIDEO

दिल्ली के व्यस्त इलाकों में बसों के बेकाबू होने और हादसों की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं. स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार और यातायात प्रबंधन की अनदेखी को लेकर नाराजगी जताई है तथा प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है.

Delhi Bus Accident:  राजधानी दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. एक तेज रफ्तार दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बस ने कई राहगीरों को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

दुर्घटना की वजह और पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत पास के नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी और चालक के नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ.

DTC बस ने राहगीरों को मारी टक्कर

मामले की जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. फिलहाल पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता

Share Now