मुख्य समाचार
CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई कक्षा 10वीं-12वीं की टाइमटेबल जल्द होंगे जारी, cbse.gov.in पर ऐसे करें चेक
Nizamuddin Shaikhकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए टेंटेटिव डेट शीट जारी कर सकता है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर परीक्षा शेड्यूल, एलओसी प्रक्रिया और ग्रेडिंग सिस्टम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं.
School Holidays October 2026: छात्रों के लिए लंबी छुट्टियों का मौका, अक्टूबर में 16 दिन स्कूल रहेंगे बंद! देखें पूरी लिस्ट
Nizamuddin Shaikhदक्षिण भारत के तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में दशहरे के अवसर पर सबसे लंबी छुट्टियां देखने को मिलेंगी. Telangana में स्कूलों के लिए 10 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक दशर अवकाश निर्धारित किया गया है. यहां 23 अक्टूबर से स्कूल पुनः खोले जाएंगे.
Delhi Pollution Alert: दिल्ली में 1 अक्टूबर से बिना PUC दौड़ेगी गाड़ी तो कटेगा ₹10,000 का चालान; सरकार शुरू करेगी विशेष जांच अभियान
Anita Ramराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सर्दियों की शुरुआत से पहले वायु प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए दिल्ली सरकार ने कड़े कदम उठाने की घोषणा की है. 1 अक्टूबर 2026 से राजधानी की सड़कों पर बिना वैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल प्रमाणपत्र के चलने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जाएगा। मोटर वाहन अधिनियम के तहत तय नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालकों पर सीधे ₹10,000 तक का भारी चालान लगाया जाएगा.
खबर हटके: यूपी के हरदोई में लगातार बारिश से परेशान शख्स ने इंद्रदेव के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, DM को भेजा पत्र
Nizamuddin Shaikhउत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार हो रही बारिश से परेशान एक नागरिक ने जनसुनवाई (IGRS) पोर्टल पर भगवान इंद्रदेव के खिलाफ अनूठी शिकायत दर्ज कराई है. शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से अपने 'दिव्य संपर्कों' के जरिए इंद्रदेव को बारिश रोकने के निर्देश जारी करने की गुहार लगाई है.
Delhi Govt Decision on Pollution: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, प्रदूषण पर लगाम के लिए पार्किंग शुल्क दोगुना, 50% वर्क फ्रॉम होम की घोषणा
Nizamuddin Shaikhइसके अलावा, सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों के कार्यालयों को 1 नवंबर से 28 फरवरी के बीच अपनी कुल क्षमता के 50 प्रतिशत कर्मचारियों से ही दफ्तर में काम कराने का निर्देश दिया गया है. शेष 50 प्रतिशत कर्मचारी घर से काम (WFH) करेंगे.
Rohit Sharma Slipped From The Bus: जीत के जश्न के बीच टीम बस की सीढ़ियों पर फिसले रोहित शर्मा? विराट कोहली का रिएक्शन देख फैंस रह गए हैरान
Siddharth Raghuvanshiसोशल मीडिया पर वायरल इस दावे को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है. किसी भी वायरल वीडियो या पोस्ट पर भरोसा करने से पहले आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना बेहतर होगा.
Who is Tanyaa Mishra: सोशल मीडिया पर छाईं तान्या मिश्रा; ग्लैमरस तस्वीरों से बनीं देश की 'नई नेशनल क्रश', जानिए बिहार के गया से बॉलीवुड तक का सफर
Anita Ramभारतीय मनोरंजन जगत में मॉडल और अभिनेत्री तान्या मिश्रा की ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसके बाद नेटिजन्स उन्हें भारत की 'नई नेशनल क्रश' कह रहे हैं. बिहार के गया की रहने वाली 27 वर्षीय तान्या मिश्रा वर्तमान में मुंबई में रहकर फिल्मों, वेब सीरीज और मॉडलिंग असाइनमेंट्स में सक्रिय हैं. ब्यूटी पेजेंट 'आईएडब्ल्यूए मिस इंडिया 2019' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली तान्या फेमिना मैगजीन के कवर पेज पर भी जगह बना चुकी हैं.
'Chaddi Gang' Theft Video: मणिकोंडा के अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा; झील किनारे की फेंसिंग काटकर फ्लैट में घुसे 6 चोर, महिला को हथियार से धमकाकर नकदी-घड़ियां लूटीं
Anita Ramहैदराबाद के मणिकोंडा इलाके में कथित 'चड्डी गैंग' की सक्रियता से रिहायशी इलाकों में दहशत का माहौल बन गया है. साइबराबाद कमिश्नरेट के अंतर्गत नारसिंगी थाना क्षेत्र में स्थित फ्लोटिला अपार्टमेंट्स में रविवार, 27 सितंबर की तड़के करीब 3:20 बजे छह संदिग्ध नकाबपोश चोरों ने धावा बोल दिया. आरोपियों ने अपार्टमेंट परिसर के पीछे झील किनारे लगी लोहे की बाड़ (फेंसिंग) काटकर भीतर प्रवेश किया और सी ब्लॉक की सीढ़ियों के जरिए एक फ्लैट में घुसकर नकदी और महंगी घड़ियां चोरी कर लीं.
EPFO: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई PF की वेतन सीमा, क्या घटेगी आपकी सैलरी?
Nizamuddin Shaikhकेंद्र सरकार ने ईपीएफओ की अनिवार्य वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 कर दी है. इस फैसले के बाद सवाल उठ रहा था कि क्या कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी कम होगी. श्रम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि कंपनियां अपना बढ़ा हुआ अंशदान कर्मचारियों के तय वेतन से नहीं काट सकती हैं.
₹20,000 सैलरी पर कितना कटेगा पीएफ? ईपीएफओ के नए नियमों के तहत समझें पूरा गणित
Abdul Kadir₹20,000 की बेसिक सैलरी पर हर महीने कुल ₹2,400 कर्मचारी के वेतन से कटते हैं और इतनी ही राशि नियोक्ता द्वारा ईपीएफ व ईपीएस खातों में जमा कराई जाती है.
Moradabad Accident: मुरादाबाद में हाईवे पर बेकाबू थार ने खड़े ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौत; CCTV में हादसे का VIDEO कैद
Nizamuddin Shaikhउत्तर प्रदेश के मुरादाबाद-आगरा स्टेट हाईवे पर एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार थार ने सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में ई-रिक्शा चालक नाजिम की मौत हो गई. पूरी घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
'Gyanu Must Go!': मुंबई पुलिस के इनकार के बाद भड़के अभिजीत दिपके; 2 अक्टूबर को शिवाजी पार्क में 'जेल भरो आंदोलन' का ऐलान
Anita Ramगांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में प्रस्तावित धरने की अनुमति मुंबई पुलिस द्वारा खारिज किए जाने के बाद CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने तीखा रुख अपनाया है. दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर "Gyanu Must Go!" का नारा देते हुए ऐलान किया कि अनुमति रद्द होने के बावजूद उनका संगठन 2 अक्टूबर को शिवाजी पार्क में बड़े पैमाने पर 'जेल भरो आंदोलन' करेगा.
Jaipur Shiv Temple: जयपुर के शिव मंदिर में तेज आवाज में भजन बजाने को लेकर विवाद, पड़ोसी युवकों ने पुजारी को जमकर पीटा, 2 गिरफ्तार; VIDEO
Nizamuddin Shaikhजयपुर के निवारू रोड स्थित एक शिव मंदिर में भजन बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद 63 वर्षीय पुजारी रामकृष्ण के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
Chhath Puja 2026: कब है छठ पूजा? जानें तारीख, धार्मिक महत्व और पौराणिक इतिहास
Nizamuddin Shaikhलोक आस्था के महापर्व छठ पूजा 2026 की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय से हो रही है. 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा. जानें छठ पर्व का चार दिवसीय नियम, धार्मिक महत्व और पौराणिक कथाएं.
8th Pay Commission: ₹72,000 तक न्यूनतम बेसिक पे और 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग; NC-JCM और BPMS ने 8वें वेतन आयोग को सौंपा नया फॉर्मूला
Anita Ram8वें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन के बाद देश भर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हितधारकों के साथ परामर्श का दौर तेज हो गया है. इस बीच केंद्रीय कर्मचारियों के दो प्रमुख संगठनों—नेशनल काउंसिल-ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी और भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ ने आयोग को विस्तृत ज्ञापन सौंपकर न्यूनतम मूल वेतन को ₹69,000 से लेकर ₹72,000 प्रति माह करने और फिटमेंट फैक्टर को 3.833 से 4.0 तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है.
LPU Violence: 'हमसे जो बोलने को कहा, वही बोला'; एलपीयू के सफाई वाले वीडियो पर छात्राओं का यू-टर्न, बिना सहमति वीडियो ट्रिम करने का आरोप
Anita Ramपंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में एक छात्रा से कथित दुष्कर्म और आत्महत्या की अफवाहों के बाद भड़की व्यापक हिंसा के बीच नया मोड़ आ गया है. गर्ल्स हॉस्टल-3 के कमरा नंबर 504 में रहने वाली जिन तीन छात्राओं का वीडियो जारी कर विश्वविद्यालय प्रशासन ने किसी भी घटना से इनकार किया था, उन्हीं छात्राओं ने एक नया वीडियो जारी कर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ₹2,000 से ज्यादा के UPI लेनदेन पर शुल्क के मामले में केंद्र सरकार, RBI और NPCI से मांगा जवाब
Nizamuddin Shaikhसुप्रीम कोर्ट ने ₹2,000 से अधिक के वाणिज्यिक UPI लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) शुल्क लगाने की अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र सरकार, RBI और NPCI को नोटिस जारी किया है. अदालत ने इस फैसले पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया है.
Mahindra Charge_iN: महिंद्रा ने 50 स्थानों तक पहुंचाया अल्ट्रा-फास्ट EV चार्जिंग नेटवर्क; मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर नया स्टेशन शुरू, 20 मिनट में चार्ज होंगी गाड़ियां
Anita Ramप्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने भारत में अपने अल्ट्रा-फास्ट पब्लिक इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग नेटवर्क 'चार्ज_इन' का विस्तार करते हुए 50 स्थानों का आंकड़ा पार कर लिया है. इस नेटवर्क का ताजा स्टेशन मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर स्थित सजगांव (पुणे) के एचपी ऑटो केयर सेंटर पर चालू किया गया है. इसके साथ ही देश भर में महिंद्रा के लाइव चार्जिंग पॉइंट्स की कुल संख्या 200 तक पहुंच गई है.
Thailand Flood: बैंकॉक के सभी 50 जिले आपदा क्षेत्र घोषित; 48 घंटे की मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न, स्कूल बंद और उड़ानें प्रभावित
Anita Ramथाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में पिछले 48 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश के बाद गंभीर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हालात की गंभीरता को देखते हुए थाई प्रशासन ने बैंकॉक के सभी 50 जिलों को औपचारिक रूप से 'आपदा क्षेत्र' घोषित कर दिया है. शहर की प्रमुख सड़कें जलमग्न होने और यातायात ठप पड़ने के कारण सैकड़ों स्कूलों को बंद कर दिया गया है. कैबिनेट ने विशेष सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है.
Maharashtra SIR Notice: चुनाव आयोग की SIR नोटिस पर बड़ा फैसला, अब दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं; जरूरी दस्तावेजों के लिए BLO खुद घर आएंगे
Nizamuddin Shaikhमहाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब नोटिस मिलने पर मतदाताओं को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि बूथ लेवल अधिकारी (BLO) खुद घर-घर जाकर दस्तावेज सत्यापित और अपलोड करेंगे.